अल्मोड़ा: गोलू मंदिर के पास जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अल्मोड़ा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में डाना गोलू मंदिर के पास जंगल में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम हरकत में आ गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हो गईं और टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
भरत व्यास बर्थडे : बॉलीवुड गानों के जादूगर, जिनके शब्द आज भी लोगों के...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गाने सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, कभी-कभी ये आपके दिल में इस कदर उतर जाते हैं कि फिर उन्हें भूल पाना नामुमकिन हो जाता है। चाहे खुशियों का कोई पल हो या किसी दर्दभरी याद की कसक, कुछ गाने हर स्थिति में आपके दिल के करीब महसूस होते हैं। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं, जो सिर्फ गाने लिखते ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों की बातें भी गीतों में उतार देते हैं। ऐसे ही एक माटी से जुड़े हुए गीतकार थे भरत व्यास।
अकाल तख्त साहिब के समक्ष एक सच्चे सिख के रूप में उपस्थित होंगे: सीएम...
चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र और सच्चे सिख के रूप में श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष उपस्थित होंगे।
मकर संक्रांति पर इस मंदिर में लगता है लाखों श्रद्धालुओं का तांता, पड़ती है...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धरती पर कई ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिर हैं, जहां भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं।
नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जिनकी मंदिरों में आस्था, रविंद्र पुरी ने की...
प्रयागराज, 5 जनवरी (आईएएनएस)। माघ माह के शुरुआत से ही माघ मेले का आरंभ हुआ और अब सनातन परंपरा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाली पंचकोसी परिक्रमा का आगाज भी हो गया है, जहां त्रिवेणी तट पर कई अखाड़ों के साधू-संतों को पूजन करते हुए देखा गया।
नए साल पर अदा शर्मा का नया लुक, चेहरे पर लपेटी अनगिनत पट्टियों से...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मों में किसी भी किरदार को जीवंत करने के लिए सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि लुक का परफेक्ट होना भी बहुत जरूरी होता है।
वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सीपीआई की भारत सरकार...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिका के हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। अमेरिकी सेना ने ना केवल वेनेजुएला पर हमला किया, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लेकर आ गई। भारत ने इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए विवाद को हल करने के लिए कहा। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने भारत सरकार से अमेरिका के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
वेनेजुएला पर कांग्रेस का बयान, अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई पर जताई गंभीर चिंता
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वेनेजुएला में अमेरिका द्वारा पिछले 48 घंटों में उठाए गए एकतरफा कदमों पर गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका की यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संधियों में निहित अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का उल्लंघन करती है।
सोमनाथ मंदिर का इतिहास केवल विनाश की कथा नहीं, बल्कि विजय और संकल्प की...
ऋषिकेश, 5 जनवरी (आईएएनएस)। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के एक हजार साल पूरे होने को लेकर गहन और भावनात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास केवल विनाश की कथा नहीं, बल्कि विजय, संकल्प और गौरव की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है और यह शाश्वत शंखनाद तथा सत्य सनातन का घोष है।
‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना के बारे में विपक्ष फैला रहा गलत जानकारी :...
चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग 'विकसित भारत-जी राम जी' के बारे में झूठी जानकारी फैला रहे हैं।

