बिहार में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, कोहरे का भी दिखा असर
पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी बिहार अभी भी कोहरे की चपेट में हैं। इस बीच, तेज पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर न होने के कारण ठंड का असर दिन भर बना रहा।
झारखंड सरकार ने पेसा नियमावली की आत्मा से किया खिलवाड़: अर्जुन मुंडा
रांची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से अधिसूचित पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) नियमावली को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की मूल भावना और आत्मा पर ही कुठाराघात किया है। उन्होंने इसे एक्ट का 'कोल्ड ब्लडेड मर्डर' करार देते हुए बड़ी धोखाधड़ी बताया।
यमुना की स्वच्छता अब जनआंदोलन का रूप ले रही: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आईटीओ के पास यमुना नदी के छठ घाट पर आयोजित यमुना नदी क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि यमुना की स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि मां यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं।
अमित शाह तुष्टिकरण की राजनीति को हराकर तमिलनाडु में एनडीए को सत्ता में लाएंगे...
चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन चीजों को खत्म करेंगे, जिन्हें उन्होंने 'बनावटी ओपिनियन पोल और पक्षपातपूर्ण राजनीतिक बातें' कहा। इसके साथ ही शाह राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सत्ता में लाएंगे।
पलामू में तीन दिन से लापता मासूम का शव कुएं से बरामद, हत्या की...
पलामू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता दो साल के एक बच्चे, अंकुश राज, का शव रविवार को उसके घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
राहुल-प्रियंका को लेकर कांग्रेस में खींचतान है: योगेंद्र चंदोलिया
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान और सिर-फुटौव्वल है।
अमा बस दुर्घटना: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा...
भुवनेश्वर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को चुनिंदा शहरी क्षेत्रों में चलने वाली राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा 'अमा बस' की टक्कर में एक ऑटो-रिक्शा चालक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
समुद्र प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी मजबूती, ‘समुद्र प्रताप’ निभाएगा अहम रोल
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल होने जा रहा है। तटरक्षक बल का यह आधुनिक पोत प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाएगा ही, लेकिन इसके साथ ही यह अत्याधुनिक हथियारों से भी लैस है। वहीं, इस पोत में कई उन्नत तकनीकें व सेंसर भी लगाए गए हैं। यह जहाज इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम और ऑटोमेटेड पावर मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। इसमें उच्च क्षमता वाली बाहरी अग्निशमन प्रणाली भी मौजूद है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड : विरोध प्रदर्शन दिल्ली तक पहुंचा, फिर दोहराई गई सीबीआई जांच...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन ने प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच तथा इस अपराध के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
आम आदमी क्लीनिकों में हर महीने 20 हजार गर्भवती महिलाएं आ रही हैं: पंजाब...
चंडीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर दिया है, जिसके चलते आम आदमी क्लीनिक गर्भवती महिलाओं के लिए नई जीवनरेखा बनकर उभरे हैं। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

