बसवराज बोम्मई के बेटे ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
हावेरी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई ने गुरुवार को कर्नाटक के शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
दिल्ली के छतरपुर में आप सांसद राघव चड्ढा की पदयात्रा, लोगों से किया संवाद
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, आप सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं और यहां तक कि लोगों के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।
नोएडा प्राधिकरण ने 50 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त
नोएडा, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण का अवैध निर्माण को लेकर अभियान जारी है। गुरुवार को प्राधिकरण की सर्किल-6 की टीम ने सलारपुर में करीब 50 करोड़ रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यहां बाउंड्री वॉल और टीन शेड लगाकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। कुछ पक्का निर्माण भी कराया गया था।
अब पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का अपडेट, किसानों को खेती में होगी आसानी
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने गुरुवार 24 अक्टूबर से ग्राम पंचायत स्तर पर हर घंटे मौसम की जानकारी देने की शुरुआत की है। पंचायती राज मंत्रालय ने ग्राम पंचायतों के लिए मौसम पूर्वानुमान सेवा शुरू की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों को रोजाना अगले 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान मिलेगा। यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी शुरुआत हुई।
बिहार : दीपा मांझी ने इमामगंज उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की उम्मीदवार दीपा मांझी ने गुरुवार को इमामगंज सुरक्षित सीट उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
शत्रु संपत्ति मामले में फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें
रामपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस )। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजमान खान की मुश्किलें शत्रु संपत्ति के मामले में फिर से बढ़ गई है। इस बार सपा नेता के पूरे परिवार का नाम सामने आया है। पुलिस ने दो टूक कह दिया है कि जिन लोगों के भी नाम इस मामले में प्रकाश में आए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले के संबंध में प्रेसवार्ता भी की।
सीएम हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर पत्नी कल्पना सोरेन, पांच साल में 12 गुणा...
रांची, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कई गुणा धनवान हैं। चल और अचल संपत्तियों के मामले में कल्पना ने पिछले पांच साल में पति हेमंत सोरेन को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह तथ्य गुरुवार को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की ओर से विधानसभा चुनाव में नामांकन के पर्चे के साथ निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष दाखिल हलफनामों से सामने आया है।
एनडीए की सभी घटकों को यूपी उप चुनाव में लेकर जाएंगे : भूपेंद्र चौधरी
लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को आगामी यूपी उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 45 लोगों को मिला प्रशिक्षण, कामगारों ने किया पीएम...
कैमूर (बिहार), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैमूर के कामगारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत 45 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही कामगारों को उनके कामों से जुड़े टूल किट भी मुहैया कराए गए हैं।
सपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, ‘इंडिया’ ब्लॉक मजबूत है :...
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन पर एनडीए बनाम 'इंडिया' ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।