Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

मुंबई के मीरा भायंदर में नाबालिग से शोषण का सनसनीखेज मामला, ‘ऑनलाइन नीलामी’ का...

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र के मीरा भायंदर इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर गंभीर शोषण, ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया। वालिव पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज शिकायत के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही इलाके के युवक जावेद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

केरल: ‘पुनरजनी’ आवास योजना पर विवाद, वीडी सतीशन पर एफसीआरए उल्लंघन का आरोप

तिरुवनंतपुरम, 5 जनवरी (आईएएनएस)। केरल में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। केरल सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है। यह सिफारिश कथित एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) उल्लंघन के आरोपों के संबंध में की गई है, जो वर्ष 2018 की बाढ़ के बाद शुरू की गई 'पुनरजनी' आवास योजना से जुड़े हैं।

कल्याण सिंह की जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, बोले-सुशासन की मिसाल थे...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट, ठंड और कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लगभग 80 प्रतिशत इलाके ऑरेंज जोन में पहुंच गए हैं, जबकि कई स्थानों पर एक्यूआई रेड जोन के करीब या रेड जोन में बना हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, स्वस्थ जीवन की कामना

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को साइबर ठगों से किया सावधान, कहा- बचाव के लिए...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र 'योगी की पाती' लिखा। इस पत्र के जरिए उन्होंने 'साइबर अपराध की चुनौतियों' को लेकर प्रदेश की जनता को आगाह किया है। सीएम योगी ने बताया कि इसे रोकने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी का पर्व श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाता है। यह व्रत विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि के दाता गौरी-पुत्र भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा और उपवास करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा :...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और पुनरुत्थान की उस गाथा को स्मरण किया है, जो भारतीय सभ्यता की अमर चेतना का प्रतीक है। वर्ष 1026 में, आज से ठीक एक हजार वर्ष पहले, इस पवित्र मंदिर पर पहला भीषण आक्रमण हुआ था। इसका उद्देश्य केवल एक मंदिर को तोड़ना नहीं था, बल्कि भारत की आस्था और सांस्कृतिक आत्मा को कुचलना था। फिर भी, सहस्राब्दियों बाद आज भी सोमनाथ मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है और बताता है कि आस्था को न तो मिटाया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है।

संभल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी

संभल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के संभल में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब 4 बजे जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाया।

पीएम मोदी का ब्लॉग: 1000 साल बाद भी अडिग खड़ा है सोमनाथ; विध्वंस नहीं,...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और पुनरुत्थान की अद्भुत कहानी को स्मरण किया है, जो भारत की सभ्यतागत चेतना को परिभाषित करती है। वर्ष 1026 ईस्वी में, आज से ठीक एक हजार साल पहले, सोमनाथ का पहला विध्वंस हुआ था। लेकिन सहस्र वर्षों बाद आज भी सोमनाथ मंदिर अभूतपूर्व गौरव के साथ खड़ा है और यह सन्देश देता है कि आस्था को न तो मिटाया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है।

खरी बात