Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बैंक धोखाधड़ी मामला: सीबीआई कोर्ट ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो अधिकारियों को...

पुणे, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पुणे स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पिंपरी शाखा से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में दो बैंक अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। अदालत ने जाली दस्तावेजों के जरिए हाउसिंग लोन धोखाधड़ी को गंभीर अपराध माना और दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि, एचपीसीएल की आरयूएफ परियोजना से पूरा होगा...

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की नई परियोजना रेजिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी (आरयूएफ) को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (विजग) रिफाइनरी में सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है।

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने पेश होंगे कॉलेज प्रशासन के अधिकारी

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। धर्मशाला कॉलेज प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को यूजीसी की पांच सदस्यीय जांच समिति के समक्ष पेश होना होगा। यह समिति कॉलेज के एक छात्र की मौत की जांच कर रही है। यूजीसी के मुताबिक, कमेटी मौके पर पहुंचकर एक प्रत्यक्ष निरीक्षण करने जा रही है। इस दौरान समिति यह जांचेगी कि धर्मशाला स्थित इस कॉलेज के दस्तावेजों में दिखाई गई व्यवस्थाएं वास्तव में जमीन पर लागू हैं भी या नहीं। इसके लिए यूजीसी की यह खास कमेटी यहां शिक्षकों, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों और कॉलेज के स्टाफ से बातचीत करेगी। साथ ही संस्थान की मौजूदा संस्कृति व छात्रों के अनुभव के आधार पर संभावित चुनौतियों का भी आकलन किया जाएगा।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026: अखिलेंद्र मिश्रा की हिंदी सिनेमा के लेखकों को सलाह, अच्छी फिल्मों...

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मों और टीवी में कई महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 'लगान' में उनके द्वारा निभाया गया लोहार का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। दिल्ली शब्दोत्सव में आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने एक अभिनेता की असल परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि अभिनेता समाज का आईना होता है।

यूपी: साल 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य के 1112 पदों पर...

लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर करीब 1,200 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की सौगात मिलेगी। सरकार के इस कदम से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

बिहार: पुलिसकर्मियों ने 50 लाख कैश और दो किलो सोना किया गायब, थानाध्यक्ष सहित...

हाजीपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले स्थित लालगंज थाना क्षेत्र में चोरी की जांच करते-करते पुलिस अधिकारी खुद ही फंस गए, जहां थानाध्यक्ष और एक दारोगा पर आरोप है कि उन्होंने जब्त किए गए सामान को जब्ती में दर्ज न करके खुद उसे गायब कर दिया। जब पूरे मामले की जांच की गई तो इनकी पोल खुल गई, तब वैशाली अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन झा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने 108 करोड़ रुपए के गांजे के पौधे किए नष्ट

अगरतला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो अलग-अलग ऑपरेशन में, सेपाहिजाला जिले में लगभग 108 करोड़ रुपए के 23 लाख से ज्यादा गांजे के पौधे नष्ट कर दिए हैं।

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50 वर्षीय परविंदर सिंह ने होटल के अंदर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उत्तराखंड : सीएम धामी ने डीबीटी के माध्यम से पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को...

देहरादून, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया।

यूपी में खेल को नई दृष्टि, नए संसाधन और नया आत्मविश्वास मिला : मुख्यमंत्री...

वाराणसी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश और देश में खेल को नई दृष्टि, नए संसाधन और नया आत्मविश्वास मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उभरते “न्यू स्पोर्ट्स कल्चर” ने युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और टीम-स्पिरिट को मजबूत किया है। अब खेल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है।

खरी बात