Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

तमिलनाडु में 9 जनवरी तक बारिश का अनुमान, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने...

चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में पिछले कुछ हफ्तों में लगातार ठंड बढ़ रही है। इस बीच क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है।

कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा को नई जिम्मेदारी पर जदयू नेता बोले- राहुल के...

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख बनाए जाने पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर कांग्रेस का भरोसा धीरे-धीरे टूट रहा है। इसीलिए प्रियंका गांधी वाड्रा को आगे किया जा रहा है।

बीएसएफ के जवानों के साथ वरुण धवन की मस्ती, ‘घर कब आओगे’ गाने पर...

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर-2' लगातार सुर्खियों में बनी है। 2 जनवरी को फिल्म का आइकॉनिक गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ, जिसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज ने लोगों के दिलों पर जादू कर दिया है।

कर्नाटक: लड़कियों पर हमले के आरोप में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया

हुबली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के हुबली में रविवार को लड़कों के ग्रुप द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले सामने आए।

‎उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर एआईएमआईएम ने खोला मोर्चा, भाजपा के...

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ लिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। ‎

‘लालू परिवार को गलतियों का दंड मिलेगा’, आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई से पहले...

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई है। इससे पहले जदयू के नेताओं ने मांग की है कि लालू परिवार के गुनहगार होने पर उनके भूखंडों को जब्त करके उनके ऊपर अनाथालय और गरीब बच्चों के लिए हॉस्टल बनाए जाने चाहिए।

बेल्लारी हिंसा: भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने अमित शाह को लिखा पत्र, सुरक्षा मुहैया...

कर्नाटक, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेल्लारी जिले के भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों से सहायता की मांग की है।

‘बॉलीवुड के लोग खुद को भगवान समझते हैं,’ बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने के मामले...

वृंदावन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ में खरीदने के बाद बवाल तेज हो गया। विरोध प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है। वहीं, अब इस मामले पर वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपना विरोध दर्ज कराया है और पूरे बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

इंदौर: नर्मदा जल आपूर्ति पर सवाल, बेकरी गली में नलों से आ रहा कीड़ों...

इंदौर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद इंदौर के मालवा मिल के पास बेकरी गली के लोग नलों से आने वाले काले और कीड़े वाले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी फिल्टर करने और उबालने के बाद भी पीने लायक नहीं रहता, जिससे अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का इंतजार, चिल्लई कलां में भी ‘सूखी सर्दी’

श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में ठंड और तेज होने से रविवार को घाटी में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे रहा।

खरी बात