Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

सुकेश चंद्रशेखर की सेटलमेंट याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने नोटिस जारी किया, 8...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के कथित धोखाधड़ी मामले में दाखिल याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है। यह याचिका सुकेश चंद्रशेखर द्वारा मामले के विवाद के निपटारे (सेटलमेंट) के लिए दायर की गई है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों की पूरी लगन से सेवा करेंगे नव नियुक्त जिला अध्यक्ष: सैयद...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर में जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की। इन नियुक्तियों को कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

डीएमके का महिला विंग तमिलनाडु के तंजावुर में 19 जनवरी को आयोजित होगा

चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। तिरुपुर में अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने के बाद, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत, सत्ताधारी पार्टी के मुख्य राजनीतिक गढ़ डेल्टा क्षेत्र में जोन-लेवल महिला विंग कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026: नाम बदलने से क्या होता है? पूर्व एएसआई निदेशक ने दिया...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व निदेशक धर्मवीर शर्मा ने 'नामकरण' पर राजनीति करने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से इतिहास खत्म हो जाता है और यही प्रयास भारत व सनातन धर्म के इतिहास को मिटाने के लिए किए गए। उन्होंने दिल्ली स्थित कुतुब मीनार और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी का उदाहरण दिया।

शब्दोत्सव 2026 : ‘धुरंधर’ ने बदला बॉलीवुड का इकोसिस्टम, बेहतरीन सिनेमा पर बोले आदित्य...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में हो रहे शब्दोत्सव 2026 में कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हो रही है और इसी कड़ी में 'सिनेमा और हिंदू' विषय पर एनटीडीवी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आदित्य राज कौल ने खुलकर बात की।

शाहरुख खान के खिलाफ टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता ने दिया नंद किशोर गुर्जर को...

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिनेता अपनी मेहनत के बलबूते बना है और उनके ऊपर आरोप लगाना गलत है।

ईसीआईनेट ऐप को बेहतर बनाने के लिए चुनाव आयोग ने नागरिकों से मांगे सुझाव,...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और चुनावी सेवाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की है। आयोग ने देश के सभी नागरिकों से नई ईसीआईनेट ऐप को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं।

सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाकर विपक्ष को कोई फायदा नहीं मिलने वाला:...

करनाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष की तरफ से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर लगाए गए हैं और इससे विपक्ष को कोई फायदा होने वाला नहीं है।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : लेखिका अमी गणत्रा ने कहा- समाज को रामराज्य की ओर...

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में आयोजित 'दिल्ली शब्दोत्सव 2026' कार्यक्रम के दूसरे दिन 'हिंदू इतिहास' के विषय पर चर्चा की गई है। कई लेखकों और इतिहासकारों ने भारतीय साहित्य और संस्कृति को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान लेखिका अमी गणत्रा ने कहा कि समाज को रामराज्य की ओर लेकर जाना है तो श्रीराम जैसा बनना पड़ेगा।

विश्वविद्यालयों को रैगिंग के खिलाफ उठाने होंगे सख्त कदम, नहीं तो होगी कार्रवाई

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। यूजीसी द्वारा देश भर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व अन्य सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं को रैगिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने का स्पष्ट निर्देश है। यूजीसी के मुताबिक देशभर के इन सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को सख्ती से एंटी रैगिंग गाइडलाइंस लागू करना अनिवार्य है।

खरी बात