बिहार: चंपारण डीआईजी ने जांच में लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड...
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चंपारण रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरकिशोर राय ने बिहार के सुगौली पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई एक सड़क दुर्घटना मामले की जांच में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप के चलते की गई है।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : दूसरे दिन हिंदू इतिहास, मिथक का सत्य और सिनेमा में...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, इंडिया गेट में आयोजित तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ के अंतर्गत दूसरे दिन, 3 जनवरी 2026 को इतिहास, संस्कृति, मिथक, सिनेमा और भारतीय दृष्टिकोण से जुड़े विविध वैचारिक सत्रों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
गुजरात : मुख्यमंत्री ने जीएसआरटीसी के 4,700 से अधिक नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र...
गांधीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के लिए चयनित 3,084 ड्राइवरों और 1,658 हेल्पर्स को नियुक्ति पत्र सौंपे।
अरविंद केजरीवाल ने कभी शिक्षकों का सम्मान नहीं किया: वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आप नेता बोखलाहट में अनर्गल बयान दे रहे हैं। स्कूल शिक्षकों को आवारा कुत्तों का सर्वेक्षण करने के लिए कहे जाने के संबंध में दिए गए झूठे बयान भी उनकी हताशा का प्रमाण हैं।
एंजल चकमा के हत्यारों को मिलनी चाहिए कड़ी सजा : पूर्व सांसद तरुण विजय
अगरतला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने शुक्रवार को त्रिपुरा के एंजेल चकमा की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
बिहार महिला आयोग ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर चिंता जताई, सीएम धामी को पत्र लिखा
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार राज्य महिला आयोग ने बिहार की महिलाओं के खिलाफ की गई एक आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती मामले में सीबीआई ने अंतिम आरोपपत्र दाखिल किया
कोलकाता, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में नगरपालिकाओं की भर्ती के लिए करोड़ों रुपए के रिश्वत घोटाले में कोलकाता की एक विशेष अदालत में अपना अंतिम आरोपपत्र दाखिल किया।
हरदोई में बालिका से रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी घायल
हरदोई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के हरदोई जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पिहानी पुलिस ने एक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में की गई।
दिल्ली सरकार निजी ईवी वाहनों को शेयर टैक्सी के रूप में चलाने पर सहमत,...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को वाहन निर्माता कंपनियों और ओला, उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसका उद्देश्य राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान बढ़ाना और साझा परिवहन को प्रोत्साहित करना है।
आरजीएचएस में अनियमितताएं: चार दवा दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दो निलंबित
जयपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में अनियमितताओं का पता चलने के बाद राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस क्रम में पिछले सप्ताह चार दवा दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और दो अन्य को योजना से निलंबित कर दिया गया।

