त्रिपुरा से गुजरात को जैविक सफेद तिल का निर्यात; 2023 से अब तक 5.50...
अगरतला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने शुक्रवार को गुजरात के आणंद के लिए 1,000 किलोग्राम जैविक सफेद तिल ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राज्य के बढ़ते जैविक निर्यात क्षेत्र में एक और मील का पत्थर है।
बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य सूचकांक सेंसेक्स के 40 साल पूरे होने का जश्न मिनाया है। बीते चार दशकों में यह इंडेक्स देश के एक आर्थिक सूचक के रूप में स्थापित होने में सफल रहा है।
108 वैष्णव दिव्य देशम में शामिल है श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, बेहद खास है मंदिर...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो आस्था, अपनी परंपरा और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही भगवान विष्णु को समर्पित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर है, जहां हाथी के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
‘दिल्ली शब्दोत्सव-2026’ जैसे कार्यक्रम जरूरी हैं : प्रोफेसर डॉ राजीव नारायण
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय ‘दिल्ली शब्दोत्सव-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग और हिंदी अकादमी के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कई हस्तियों ने पहले दिन शिरकत की और सभी ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
बल्लारी हिंसा मामला: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा देने की...
बेंगलुरु, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बल्लारी जिले में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक एमए सलीम से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा स्पीकर पर लगाया आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप,...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक पत्र लिखकर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
‘पश्चिम बंगाल में जंगलराज और वोट की डकैती’, गौरव भाटिया ने ममता सरकार को...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के तत्वावधान में जंगलराज फल-फूल रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
कोयला उत्पादन दिसंबर में 5.75 प्रतिशत बढ़ा, प्रेषण में भी आया उछाल
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कैप्टिव और कमर्शियल खदानों से कोयले के उत्पादन में दिसंबर में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। इस दौरान प्रेषण में भी उछाल दर्ज किया गया है।
बीएमसी चुनाव में हारने के बाद राहुल गांधी और विपक्षी दल ईवीएम को दोषी...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईवीएम को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मुंबई में बीएमसी का चुनाव हारेंगे तो यह लोग एक बार फिर ईवीएम को दोषी ठहराएंगे।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : साहित्य, विचार और संवाद का आयोजन भारत को वैचारिक और...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ‘पंच परिवर्तन’ पुस्तक के लेखक शिवेश प्रताप ने दिल्ली में आयोजित शब्दोत्सव 2026 के दौरान अपनी पुस्तक और इसके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘पंच परिवर्तन’ के अंतर्गत देश में पांच मूलभूत और व्यापक परिवर्तन लाने की परिकल्पना की गई है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि साहित्य, विचार और संवाद के माध्यम से यह आयोजन समाज को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को मजबूत करने का कार्य करेगा।

