सिर्फ मसाला नहीं, सेहत के लिए वरदान है दालचीनी, जानिए आयुर्वेदिक फायदे
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दालचीनी, जिसे हम रोज अपने खाने में मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं है। आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक औषधि माना गया है। सही मात्रा में लेने से दालचीनी हमारी सेहत के लिए वरदान साबित होती है। चाहे पाचन संबंधी परेशानी हो, खांसी या सर्दी का झोंका, शुगर कंट्रोल, रक्त संचार या महिलाओं के मासिक चक्र से जुड़ी दिक्कतें दालचीनी हर जगह मदद करती है।
चेहरे के दाने और मुंहासे से हैं परेशान? आयुर्वेद और विज्ञान से जानें असली...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चेहरे पर दाने और मुंहासे होना हर किसी के लिए झंझट बन सकता है। कभी-कभी ये अचानक आ जाते हैं और हफ्तों तक पीछा नहीं छोड़ते। इससे बचने के लिए सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स से काम नहीं चलता, बल्कि असली वजह समझना भी बहुत जरूरी है। विज्ञान और आयुर्वेद दोनों बताते हैं कि पिंपल्स क्यों आते हैं और कैसे उनसे निपटा जा सकता है।
‘विकसित भारत’ बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित डॉ. एमजीआर शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।
उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़कर 70,000 के पार: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी मॉड्यूल में कुछ डॉक्टरों की संलिप्तता पर चिंता व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कार भी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर पर्चे पर हमेशा ‘आरएक्स’ लिखते हैं, वे ‘आरडीएक्स’ कैसे लिख सकते हैं। यह प्रश्न हमें आत्ममंथन के लिए विवश करता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पेशेवर सफलता नहीं, बल्कि सदाचार, नैतिकता और मानवीय व्यक्तित्व का निर्माण भी होना चाहिए। यही भारतीय शिक्षा दर्शन की मूल आत्मा है, जिससे समाज में समरसता और शांति बढ़ती है।
पीएम मोदी ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर व्यक्त किया शोक, सीएम...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ नेता को खो दिया है और यह एक अपूरणीय क्षति है।
तिलभंडेश्वर महादेव : हर साल मकर संक्रांति पर तिल भर बढ़ता शिवलिंग का आकार
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सृष्टि के कण-कण में बसे भगवान शिव का न कोई मूल आकार है और न ही रूप। भक्त अपने मनचाहे रूप में भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं।
संभावनाओं का साल 2026: शादी, गृह प्रवेश या शुरू करना चाहते हैं नया काम?...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से पहले मुहूर्त देखने की परंपरा बहुत पुरानी है। आज भी लोग विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय या वाहन खरीदने से पहले शुभ दिन और समय का इंतजार करते हैं। अगर आप नए साल में शादी, गृह प्रवेश या कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है।
झारखंड के साहिबगंज में ऑटो और टैंकर की टक्कर, स्कूली बच्ची समेत चार की...
साहिबगंज, 2 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिले में शुक्रवार को यात्रियों से भरे एक ऑटो और ऑयल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक स्कूली बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
केकेआर के लिए खेला बांग्लादेशी क्रिकेटर तो भारतीय बर्दाश्त नहीं करेंगे : मनीष सहनी
जम्मू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर यूनिट के अध्यक्ष मनीष सहनी ने दावा किया है कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान भारत में आयोजित होने वाले आईपीएल में फिल्म स्टार शाहरुख खान की केकेआर टीम से खेलता है, तो हिंदुस्तानी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
नोएडा पुलिस ने 25 लाख रुपये के 77 गुम मोबाइल ढूंढ निकाले, उनके मालिकों...
नोएडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत नोएडा जोन पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।

