ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने एक महीने में 102 लापता लोगों को परिजनों से...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिसंबर 2025 में एक सराहनीय अभियान ऑपरेशन मिलाप चलाया, जिसके तहत 102 लापता व्यक्तियों/बच्चों (35 लापता बच्चे और 67 लापता वयस्क) को बरामद किया और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया।
शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन का आगाज, 6 नए जजों की एंट्री से...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर मचअवेटेड स्टार्टअप्स शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 5 एक बार फिर सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है। शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आए हैं जिसमें नए उद्यमियों को अपना आइडिया जजों के सामने पेश करते हुए दिखाया गया है।
हासन में बोलेरो का टायर फटने से भीषण हादसा, तीन की मौके पर मौत
हासन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल के पहले ही दिन कर्नाटक के हासन जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हासन जिले के अरसिकेरे तालुक के बनावरा होबली इलाके में गुरुवार को नेशनल हाईवे-69 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
दिल्ली शब्दोत्सव : आज मंच से बोलेंगे शब्द, भारत की संस्कृति, सभ्यता, समाज का...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से तीन दिवसीय भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव "दिल्ली शब्दोत्सव 2026" का शुभारंभ होगा। इस उत्सव में देश के एक सौ से अधिक लेखक, फिल्मकार, विचारक, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और युवा प्रेरणास्रोत शामिल होंगे। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बने तीन मंचों पर लगातार संवाद और प्रस्तुतियां होंगी।
बलिया में पुलिस और गो तस्कर में मुठभेड़, 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश...
बलिया, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया में गुरुवार देर रात पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल टीम में शामिल करने का विरोध तेज, देवकीनंदन ठाकुर के...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बांग्लादेशी खिलाड़ी को साइन करने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद योगेंद्र चंदोलिया विरोध में उतरे हैं। उन्होंने मांग की कि केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर देना चाहिए।
पुणे: एमपीएससी भर्ती विज्ञापन में देरी से छात्र चिंतित, आयु सीमा में एक साल...
पुणे, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने भर्ती विज्ञापन में हुई देरी को लेकर एक साल की आयु-सीमा में छूट की मांग तेज कर दी है। पुणे में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और सरकार से राहत देने की अपील की। खास तौर पर पीएसआई (पुलिस सब-इंस्पेक्टर) पद के उम्मीदवार चाहते हैं कि आयुसीमा की कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी तक बढ़ाई जाए।
पालघर: ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ गाना बजाने वाला युवक गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज
पालघर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर जिले के चिंचोटी इलाके में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब दुर्गा माता मंदिर के पास एक सैलून में तेज आवाज में देशविरोधी नारा वाला गाना बजाया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नायगांव पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बेंगलुरु जेल कट्टरपंथीकरण मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 के बेंगलुरु जेल कट्टरपंथीकरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है।
नए साल में दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आपके संकल्प की सिद्धि हो: प्रधानमंत्री...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को नए साल में दृढ़ संकल्प, उद्देश्य की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

