बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, भारत में आक्रोश, एनडीए नेताओं ने...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में दीपू दास के बाद एक और हिंदू युवक सम्राट मंडल की हत्या से भारत में आक्रोश बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत एनडीए के घटक दलों ने इस घटना की निंदा की है।
सरकार जीवनयापन को सरल बनाने और सुधारों की राह पर आगे बढ़ने के लिए...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘जीवन की सुगमता’ के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में सुधारों को और अधिक मजबूती से जारी रखा जाएगा।
भारतीय शहरों में बिक्री किए गए घरों की वैल्यू 2025 में 6 प्रतिशत बढ़ी...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में 2025 में बिक्री किए गए घरों की वैल्यू शीर्ष सात शहरों में 6 प्रतिशत बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है, जो कि पहले 5.68 लाख करोड़ रुपए थी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
मैसूर: हीलियम गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में यूपी के एक व्यक्ति की मौत, एनआईए...
मैसूर, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूर में एक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर एक्ट्रेस जया प्रदा का सवाल,...
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग में फैक्ट्री मजदूर दीपू चंद्र दास की हत्या ने देश-विदेश को झकझोर दिया है। एक ओर इस मामले को लेकर भारत में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड हस्तियों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है।
राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाकर खुश हुए प्रतिभाशाली बच्चे, बोले- कभी...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को कला, संस्कृति, खेल और इनोवेशन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों और योगदान को पहचान देते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार पाने वालों को अपना आशीर्वाद भी दिया।
पीएम मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन पर दुख...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों और कई सामाजिक कामों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर: दच्छन में एसडीएम का दौरा, सड़क-मुआवजे से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान का...
जम्मू, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के दच्छन इलाके में एसडीएम मरवाह मोहम्मद अशरफ ने शुक्रवार दोपहर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही समय रहते उन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
मुंबई: फर्जी दस्तावेज के जरिए फ्लैट बेचने और बैंक धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अख्तर शेख (60) को गिरफ्तार किया है। मामला बांद्रा स्थित एक महंगे फ्लैट से जुड़ा हुआ है, जहां फ्लैट मालिक की फर्जी पहचान से संपत्ति की अवैध बिक्री की गई। इस धोखाधड़ी के आधार पर 11.35 करोड़ रुपए का बैंक लोन भी प्राप्त किया गया था।
‘एक घर से तो कोई पहाड़ टूट नहीं जाएगा’, राबड़ी देवी से आवास खाली...
नई दिल्ली/पटना, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में 10 सर्कुलर रोड वाले आवास को खाली करना शुरू कर दिया है। इसी बीच, कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए कि राजनीतिक द्वेष के कारण लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को परेशान किया जा रहा है।

