रानी वेलु नचियार की हिम्मत, लीडरशिप और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे: राहुल...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु की रानी वेलु नचियार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि उनका साहस, नेतृत्व और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
हिमाचल: यूजीसी ने छात्रा की मौत मामले की जांच के लिए बनाई फैक्ट फाइंडिंग...
धर्मशाला, 3 जनवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने धर्मशाला के सरकारी कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की मौत मामले का संज्ञान लिया है। यूजीसी ने छात्रा की मौत के आसपास के हालात और इसमें शामिल लोगों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।
गौतमबुद्धनगर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 33 वाहन सीज, लाखों का...
नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में खनन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
नैनीताल में शिक्षिका के साथ हैरान करने वाली वारदात, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने...
नैनीताल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद की रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका के लिए क्रिसमस का समय उस वक्त खौफनाक बन गया, जब वह अपने ही पति को नैनीताल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ बैठी। इसके बाद पति ने कथित तौर पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और महिला की जान जोखिम में डालते हुए उसे कार के बोनट पर कई मीटर तक तेज रफ्तार में घसीटता चला गया। यह सनसनीखेज घटना 29 दिसंबर की बताई जा रही है।
संभावनाओं का साल 2026 : आदित्य-एल1 से सौर तूफानों की भविष्यवाणी में भारत को...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। 'सोलर मिशन' आदित्य-एल1 के योगदान से भारत शक्तिशाली सौर तूफानों को समझने और उनकी भविष्यवाणी करने के लिए बेहतर रूप से तैयार है। भारत के 'सोलर मिशन' से नए साल यानी 2026 में विज्ञान के क्षेत्र में नए चमत्कार देखने की संभावनाएं और अधिक होंगी।
ऑपरेशन सागर बंधु: तूफान से तबाही के बाद श्रीलंका में सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में बुनियादी ढांचे की बहाली और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'सागर बंधु' के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारतीय सेना के इंजीनियरों ने किलिनोच्ची, जाफना में क्रिटिकल ड्यूल कैरिजवे बेली ब्रिज को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अब कैंडी के केएम-21 क्षेत्र में 100 फीट लंबे बेली ब्रिज के निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।
वाराणसी: सर्द हवा और हल्की बारिश में भी आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु,...
वाराणसी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पवित्र माघ महीने की शुरुआत शनिवार से हो गई है। पौष पूर्णिमा और माघ मेले की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालु भारी संख्या में पवित्र नदियों में स्नान करने पहुंच रहे हैं। कड़कड़ाती सर्दी में भी सुबह से ही वाराणसी और हरिद्वार में श्रद्धालु अपने पितृ पक्ष की शांति के लिए घाटों पर पूजा-पाठ भी कर रहे हैं।
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों से पहले महायुति को बढ़त, 66 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को जबरदस्त बढ़त मिली है। महायुति की 66 सीटों पर जीत तय है, जबकि दो सीटों पर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को सफलता मिली है।
महाराष्ट्र की पहली डीजीपी रश्मि शुक्ला हुईं सेवानिवृत्त, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र पुलिस की पहली महिला डीजीपी रश्मि शुक्ला शनिवार को सेवानिवृत्त हुईं। अपने विदाई अवसर पर उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यह पल उनके लिए अतीत की यादों में खोया हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें जीवन में बहुत कुछ दिया और सिखाया।
प्रयागराज: माघ मेले के पहले दिन त्रिवेणी संगम पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, साधु-संतों...
प्रयागराज, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पौष पूर्णिमा और माघ मेला के पहले दिन प्रयागराज में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और लाखों की संख्या में अपने पितृों का पूजन करने के लिए पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए पहुंचे हैं।

