स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस को भरोसा नहीं: शाइना एनसी
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने कभी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं किया है।
संभावनाओं का साल 2026: नए साल में लॉन्ग वीकेंड्स के साथ प्लान करें अपनी...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और नए साल के आते ही हर तरफ उत्साह और खुशियों का माहौल है। अगर आप भी इस साल अपनी छुट्टियों और त्योहारों की प्लानिंग करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम आएगी। इस साल कई लंबे वीकेंड और खास मौके हैं, जिनके आसपास आप अपने वेकेशन या ट्रिप्स का प्लान बना सकते हैं।
छोटे शहरों के सर्वांगीण विकास से ‘विकसित गुजरात 2047’ के विजन की ओर लंबी...
गांधीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा भारत के सभी राज्यों के सर्वांगीण विकास को वेग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों के रणनीतिक विकास को गति देने का विजन प्रस्तुत किया है। इस विजन के अनुरूप राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में अक्टूबर 2025 में पांच सैटेलाइट टाउन विकसित करने का निर्णय किया गया है।
गिग वर्कर्स को इंसान समझें, इस्तेमाल करके फेंक देने वाले डेटा पॉइंट्स नहीं: राघव...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि गिग वर्कर्स को इंसान समझा जाना चाहिए, न कि सिर्फ इस्तेमाल करके फेंक देने वाले डेटा पॉइंट्स।
पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के 306वें दिन 49 नशा तस्कर...
चंडीगढ़, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब में नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अभियान के 306वें दिन भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 49 नशा तस्करों को काबू किया। इस दौरान 468 ग्राम हेरोइन और बड़ी संख्या में नशीली गोलियां बरामद की गईं।
बॉर्डर-2 से रिलीज हुआ ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' का बहुप्रतीक्षित गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है।
‘राहुल गांधी असल में लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा हैं’, कर्नाटक सरकार के सर्वे के बाद...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ईवीएम को लेकर कर्नाटक सरकार के सर्वे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी 'लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, बल्कि लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बन गए हैं।'
सावित्रीबाई फुले: कीचड़, पत्थर और तानों के बीच जलाई नारी शिक्षा की मशाल, सदियों...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पुणे की संकरी गलियों में साल 1848 की एक सुबह एक महिला अपने घर से निकली। उसके हाथ में कुछ किताबें थीं और आंखों में एक अजीब सा आत्मविश्वास। जैसे ही वह सड़क पर आगे बढ़ी, गलियों के कोनों पर खड़े लोग फुसफुसाने लगे। अचानक एक पत्थर उनके कंधे पर आकर लगा।
अमेरिका में कुरान के साथ शपथ लेने का मुद्दा न बने राजनीति का हथियार:...
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अमेरिका की राजनीति, भारत की पहली बुलेट ट्रेन और बिहार की कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए।
बीएमसी चुनाव में नाम वापस लेने का आखिरी दिन, 3 बजे तक ले सकते...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए अपने नॉमिनेशन पेपर वापस लेने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। दोपहर 3.00 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

