Sunday, May 17, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, जल्द मिलने की जताई...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत–इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की और आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराया।

तमिलनाडु के पूर्व सीएम पालनीस्वामी दिल्ली दौरे पर, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव और पूर्व सीएम एडप्पाडी के पालनीस्वामी बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

वजन घटाना हो या बाल बचाना, कद्दू के बीज करेंगे कमाल, जानिए फायदे

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अब महंगे सप्लीमेंट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। आपकी रसोई में मौजूद एक सस्ता सुपरफूड इस काम को आसानी से कर सकता है।

अर्जुन राम मेघवाल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- कांग्रेस तुष्टिकरण पर ही जिंदा...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विदेश की धरती पर देश की आलोचना करने पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने जेएनयू में लगाए गए आपत्तिजनक नारे और दिल्ली दंगे के आरोपियों को जमानत न मिलने पर प्रतिक्रिया दी है।

धुरंधर की आलोचना करने वालों को विवेक ओबेरॉय की दो टूक, कहा- ‘यह सिर्फ...

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,240 करोड़ रुपए कर लिया है। फिल्म को आज भी खूब तारीफ मिल रही है।

आम आदमी पार्टी प्रदूषण पर चर्चा से भाग रही है : हरीश खुराना

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रदूषण को लेकर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के नेता अगर चाहें तो प्रदूषण पर सार्थक चर्चा कर सकते हैं। लेकिन, अफसोस इस दिशा में किसी भी प्रकार की सकारात्मक कोशिश नहीं की जा रही है। नतीजतन प्रदूषण पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने ‘ऑपरेशन पवन’ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को श्रीलंका स्थित इंडियन पीस कीपिंग फोर्स मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां ऑपरेशन ‘पवन’ के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। दरअसल, भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह श्रद्धांजलि-अर्पण कार्यक्रम उनके दो दिवसीय श्रीलंका दौरे के पहले दिन संपन्न हुआ।

बिहार: हनुमान मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

मधेपुरा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के एक मंदिर से गायब बजरंगबली की अष्टधातु से बनी मूर्ति को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

नौसैनिक जहाजों की लंबी दूरी की तैनाती, पहुंचेंगे सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक और नौसेना के समुद्री जहाज सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों का दौरा करेंगे। यहां भारतीय नौसेना के जवान व अधिकारी मेजबान देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास भी करेंगे। भारतीय नौसेना का फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1टीएस) दक्षिण पूर्व एशिया में तैनाती पर जाएगा। इनमें भारतीय नौसेना के आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दूल, आईएनएस सुजाता और तटरक्षक पोत सारथी शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की “इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस)” के तीसरे चरण के अंतर्गत हाल ही में 22 प्रस्तावों की स्वीकृति में उत्तर प्रदेश का नाम सम्मिलित होना इसी बदले हुए औद्योगिक परिदृश्य की तस्वीर है।

खरी बात