Monday, May 18, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने रिश्वत लेते यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को किया...

बस्ती, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य अमन को अमेरिका से वापस लाया गया: सीबीआई

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है।

एमसीडी की कार्रवाई पर बोले इमरान मसूद, वक्फ एक्ट से पहले बनी मस्जिद कैसे...

सहारनपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद पर एमसीडी द्वारा चलाए गए बुलडोजर को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह माना जा रहा है कि मस्जिद एक अवैध निर्माण है।

पति विक्की की फिल्म ‘उरी’ के किरदार से प्रेरणा लेकर कैटरीना ने रखा अपने...

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी का 7 नवंबर 2025 सबसे खुशनुमा दिन था। इस दिन कैटरीना मां बनी थीं।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष को किया सस्पेंड, अनुशासनहीनता का आरोप

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अंबरनाथ कांग्रेस के ब्लॉक प्रेसिडेंट प्रदीप पाटिल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एमपीसीसी के उपाध्यक्ष गणेश पाटिल की तरफ से की गई है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रभास पाटन में 72 घंटे अखंड ओंकार नाद, प्रधानमंत्री मोदी भी...

गांधीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के प्रभास पाटन में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस पर्व का मकसद है सोमनाथ मंदिर की हजारों साल पुरानी विरासत को याद करना और उसकी महत्ता को सलाम करना।

सीएम योगी का बड़ा फैसला, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त

लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली सभी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम निर्णय लेते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

8 से 10 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन, 24 घंटे होगा ‘ऊंकार...

गिर, 7 जनवरी (आईएनएस)। गुजरात के गिर सोमनाथ में 8 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाला 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ठीक एक हजार वर्ष पहले महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था। इस ऐतिहासिक घटना की 1,000वीं बरसी पर सोमनाथ नगरी एक बार फिर आस्था, स्वाभिमान और सनातन संस्कृति के संदेश के साथ देश-दुनिया को जोड़ने जा रही है।

आतिशी के बयान पर विवाद: भाजपा विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित अमर्यादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा विधायक प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, पंकज सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने आतिशी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

झारखंड के चतरा में 14 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर का शव सड़क किनारे मिला

चतरा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में एक उभरते हुए सोशल मीडिया कलाकार की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग पर दुल्की पुल के समीप 14 वर्षीय अयान खान का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान चरका खुर्द निवासी अयान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खरी बात