बजट सत्र: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू बोले- सदन...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। संसद के बजट सत्र से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि संसद भवन परिसर में हुई बैठक में 39 राजनीतिक दलों के 51 सांसदों ने हिस्सा लिया। किरेन रिजिजू ने सभी दलों से बजट सत्र के दौरान सहयोग की अपील की।
सच बोलने वालों को धमकी देना कांग्रेस का डीएनए: शहजाद पूनावाला
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कांग्रेस पर एक बार फिर इमरजेंसी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो भी नेता पार्टी और परिवार से ऊपर राष्ट्रहित को रखता है, उसे धमकाया जाता है, अपमानित किया जाता है और चुप कराने की कोशिश की जाती है। पूनावाला ने इस संदर्भ में पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद के हालिया बयान और उनके बाद सामने आई धमकियों का हवाला दिया।
शिबू सोरेन का योगदान पद्म भूषण तक सीमित नहीं, वे भारत रत्न के वास्तविक...
सरायकेला, 27 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के दिवंगत नेता शिबू सोरेन को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के बाद पूरे राज्य में खुशी की लहर है। वहीं, शिबू सोरेन की बहन ने उनके लिए भारत रत्न सम्मान की मांग की है।
झारखंड: रांची के कर्बला में पीएमश्री स्कूल से बदल रही सरकारी शिक्षा की तस्वीर,...
रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत झारखंड सहित देशभर के सरकारी स्कूलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनाना है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों के समान शिक्षा का वातावरण मिल सके।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को मतदान और 27 को...
रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी।
‘हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, भाई है’, एसवाईएल मुद्दे पर सीएम सैनी के साथ चर्चा...
चंडीगढ़, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आमने-सामने बैठे और पानी के इस संवेदनशील मुद्दे पर विस्तार से बातचीत की।
विजय शर्मा ने शकील अहमद के बयान का किया समर्थन, कहा- राहुल गांधी को...
रायपुर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद का समर्थन करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी काम को जिम्मेदारी से नहीं करते हैं।
भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण से सम्मानित करना हमें मंजूर नहीं: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय...
मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण दिए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग दुखी हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फूले का अपमान करने वाले को सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया है।
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे:...
लखनऊ, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय समझौतों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद मचे राजनीतिक और प्रशासनिक घमासान पर राजभर ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया।
भारत से पहुंची पहली शिलाएं, फ्रांस में बीएपीएस के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर निर्माण...
पेरिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पेरिस में सोमवार को भारत से बुसी-सेंट-जॉर्जेस स्थित बीएपीएस के नए पारंपरिक हिंदू मंदिर के लिए पहली पत्थरों के आगमन के साथ फ्रांको-भारतीय सांस्कृतिक सहयोग में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ। इन पत्थरों का औपचारिक स्वागत फ्रांस में अपनी तरह के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर के निर्माण के अगले चरण की शुरुआत का प्रतीक है, जो समय-सिद्ध शिल्पकला और साझा विशेषज्ञता के माध्यम से साकार हो रहा है।

