हिंदी का विरोध करने वाले, हिंदुस्तान का विरोध करते हैं : अनिल विज
अंबाला, 4 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा के विवादित बयान पर राजनीति गरमा गई है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सपा नेता के बयान पर कहा कि भाजपा ने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। जो महानुभाव इस प्रकार के बयान देते हैं, वे अल्पज्ञानी हैं; इन्हें भाजपा का कैरेक्टर नहीं पता है।
कोई भी नेता संविधान से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्दों को नहीं हटा सकता :...
हैदराबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ काम किया, जिससे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है।
‘लोग बिना डरे कश्मीर घूमने आएं,’ शिवराज सिंह चौहान ने की अपील
श्रीनगर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। उन्होंने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।
नोएडा एसटीएफ ने अन्तरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गैंग के 50 हजार के इनामी अपराधी...
ग्रेटर नोएडा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मेरठ की स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के एक महत्वपूर्ण सदस्य और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 50,000 रुपए के इनामी अपराधी यशपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वह जनपद बांदा के थाना बबेरू में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
झारखंड में 2008 में व्याख्याताओं की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट...
रांची, 4 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में वर्ष 2008 में विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्याताओं की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया।
आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर निर्दोषों की हत्या की, सेना ने कर्म के...
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना की तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निहत्थे पर्यटकों की जान ली थी जिसके जवाब में उनका सफाया कर सेना ने अपने कर्म का पालन किया।
मुजफ्फरनगर : विवाद के बीच ‘पंडित जी वैष्णो’ ढाबे से हटाए गए मुस्लिम कर्मचारी
मुजफ्फरनगर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कांवड़ यात्रा से पहले विवादों में आए मुजफ्फरनगर के 'पंडित जी वैष्णो' ढाबे पर कर्मचारियों को बदल दिया गया है। आरोप है कि इस ढाबे पर दो मुस्लिम कर्मचारी कथित तौर पर नाम बदलकर काम कर रहे थे। उनकी असलियत पता चलने के बाद विवाद शुरू हो गया था। फिलहाल सामने आया है कि ढाबे से दोनों मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दिया गया है। सभी हिंदू कर्मचारी इस ढाबे पर काम करेंगे।
उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का है संकल्प : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
हरिद्वार/देहरादून, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरा हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर मां गंगा का पूजन किया और ऋषिकुल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भी अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां गिनाई।
झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का नक्सलियों का मंसूबा नाकाम,...
चाईबासा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाने की नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए।
नागपुर : हाईकोर्ट के फैसले का विजय वडेट्टीवार ने किया स्वागत, पुलिस हिरासत में...
नागपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पत्रकारों से बातचीत में नागपुर हाईकोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें सोमनाथ सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में हुई मौत को हत्या करार दिया गया।