16 जनवरी का पंचांग : माघ माह की त्रयोदशी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य या दिन की शुरुआत के लिए सही तिथि, नक्षत्र और मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। यह हिंदू पंचांग के आधार पर तय किया जाता है। 16 जनवरी को माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
पिताजी के साथ यह ऐतिहासिक मिलन मुझे और अधिक ऊर्जावान करेगा: तेज प्रताप यादव
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर अपने आवास पर दही चूड़ा भोज आयोजित किया। इस भोज में तेजप्रताप के पिता लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। पिता-पुत्र की जोड़ी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। तेजप्रताप ने पिता के साथ हुई इस खास दिन मुलाकात को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पिताजी के साथ यह ऐतिहासिक मिलन मुझे और अधिक ऊर्जावान करेगा।
राजस्थान: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा
जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ बुधवार को नींदड़ में जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज की जयंती समारोह में शामिल हुए।
बंगाल: तृणमूल विधायक के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार
कोलकाता, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से तृणमूल कांग्रेस के विधायक मोनिरुल इस्लाम के नेतृत्व में उग्र भीड़ ने फरक्का ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ)और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के कक्ष में तोड़फोड़ की। इसके बाद बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
लोकतंत्र बचाने के लिए इस सरकार को सत्ता से बाहर करना जरूरी: अखिलेश यादव
लखनऊ, 14 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और संघ परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती और मतदाता सूची पर विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया।
नागा मुद्दा, आईएलपी समेत कई चुनौतियों से जूझ रहा है नागालैंड: मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो
कोहिमा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बुधवार को कहा कि राज्य आज भी कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें लंबे समय से लंबित नागा राजनीतिक मुद्दा, इनर लाइन परमिट (आईएलपी) प्रणाली से जुड़े सवाल और खनिज संसाधनों के उपयोग की आवश्यकता प्रमुख हैं।
पुलिस ने तेलुगु न्यूज चैनल के दो पत्रकारों को किया गिरफ्तार, ‘मानहानिकारक’ खबर प्रसारित...
हैदराबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को तेलुगु टेलीविजन न्यूज चैनल एनटीवी के दो रिपोर्टरों को एक मंत्री और एक महिला आईएएस अधिकारी के बारे में कथित तौर पर मानहानिकारक खबर टेलीकास्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया।
हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए: दीया कुमारी
जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर में बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव में राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए।
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने बरामद किए आईईडी और माओवादियों के ठिकाने
रायपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ दो बड़े ऑपरेशन हुए, जिसमें सुरक्षा बलों ने भोपालपटनम और एडेड पुलिस स्टेशन के इलाकों में अलग-अलग कार्रवाई करके कई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और माओवादियों का एक ठिकाना सफलतापूर्वक बरामद किया।
महाराष्ट्र ने नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया,...
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र ने नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2024 में तमिलनाडु और गुजरात को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। नीति से लेकर प्रदर्शन तक, राज्य भारत की विकास गाथा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

