इकबाल अंसारी ने राम मंदिर में हिरासत में लिए गए कश्मीरी युवक पर सख्त...
अयोध्या, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में विवादित ढांचे के मामले में पूर्व वादी रहे इकबाल अंसारी ने राम मंदिर परिसर से हिरासत में लिए गए कश्मीरी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाए कि मंदिर में प्रार्थना में कोई भी गड़बड़ी या दखलअंदाजी गैर-कानूनी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बलौदा बाजार हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव...
बलौदा बाजार, 11 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में साल 2024 में हुई हिंसा और आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में शनिवार रात की गई ताजा कार्रवाई में क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है।
पटना में कोहरे के चलते तीन वाहनों की टक्कर, दो लोगों की मौत और...
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के बाढ़ अनुमंडल में अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण तीन वाहनों की टक्कर हो गई।
दिल्ली: लाजपत नगर में चोरी की वारदातों का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के लाजपत नगर थाना पुलिस की सतर्क और मुस्तैद टीम ने इलाके में हुई चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है, जिसमें महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं।
एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश दौरा था।
स्वामी स्वप्रकाश बोले- सोमनाथ की ऊर्जा देश के हर कोने तक पहुंचनी चाहिए, पीएम...
नोएडा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। वैदिक धर्म संस्थान के ट्रस्टी और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़े स्वामी स्वप्रकाश ने कहा है कि सोमनाथ की ऊर्जा देश के हर कोने तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म को नष्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि सभी धर्म सनातन धर्म से ही निकले हैं।
बिहार: वैशाली में धू-धूकर जला किराना गोदाम, लाखों का नुकसान
वैशाली, 11 जनवरी (आईएएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी चौक सिनेमा रोड पर शनिवार को देर रात एक किराना दुकान के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगाने की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
औरंगाबाद: आशा बहाली में रिश्वतखोरी का मामला, पीड़िता ने सीएमओ से लगाई न्याय की...
औरंगाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद में बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली को लेकर कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
मुंबई: मंत्री नितेश राणे के सरकारी बंगले के बाहर मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के सरकारी आवास सुवर्णगड बंगले के बाहर रविवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति बंगले के बाहर बैग रखकर मौके से चला गया था। बैग दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।
रेवाड़ी में पुलिस से मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
रेवाड़ी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो इनामी बदमाश विकास और हर्ष तोतला घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

