एनडीए नेताओं ने दिया ओवैसी को जवाब, सपने देखने से कुछ नहीं होता, जनता...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एनडीए नेताओं ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनने वाली महिला भी एक दिन प्रधानमंत्री बन सकती है। एनडीए नेताओं ने कहा कि सपने देखने से कुछ नहीं होता है, जनता का पीएम मोदी पर अटूट भरोसा है।
प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस ने 100 दिवसीय कार्ययोजना की तैयारी शुरू...
लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन 12 जनवरी से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
गुवाहाटी और कोलकाता के बीच जल्द चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस
गुवाहाटी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इंडियन रेलवे बहुत जल्द गुवाहाटी और कोलकाता के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह लंबी दूरी की, रात भर की रेल यात्रा में एक बड़ा कदम होगा और नॉर्थईस्ट क्षेत्र और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
प्रियंका गांधी के इर्द-गिर्द यूपी कांग्रेस की रणनीति, जन्मदिन बना सियासी लॉन्च पैड!
लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 12 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के बहाने कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अगले 100 दिनों की अपनी रणनीति का ऐलान करने जा रही है। सभी मंडल मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश के बेतूल में भगवा झंडे जलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
बेतूल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को बेतूल जिले के लोहिया कस्बे में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत लगाए गए भगवा झंडों को कथित तौर पर हटाने और जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
सोमनाथ में बोले लोग, प्रधानमंत्री मोदी को देखकर बहुत खुशी हुई
सोमनाथ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने शनिवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित ड्रोन शो में शिरकत की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए घंटों का इंतजार किया। जब पीएम मोदी की एक झलक मिली तो लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पश्चिम बंगाल : पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर...
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर शनिवार शाम को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना में हमला किया गया। यह हमला तब हुआ जब वह पुरुलिया जिले में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोलकाता लौट रहे थे।
सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई ऐप से हो रही...
लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है।
मंत्री राम मोहन नायडू के हस्तक्षेप से म्यांमार में फंसे भारतीयों की हुई सफल...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार में फंसे 27 भारतीय नागरिकों की शनिवार को सुरक्षित स्वदेश वापसी हुई। नागरिक उड्डयन मंत्री और श्रीकाकुलम से सांसद राम मोहन नायडू के त्वरित हस्तक्षेप से यह संभव हो सका।
आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस से एफआईआर पर जवाब मांगा
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा ने राष्ट्रीय राजधानी की विधानसभा की कार्यवाही के वीडियो फुटेज के आधार पर पंजाब में एफआईआर दर्ज करने के संबंध में पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

