छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में युवक की बेरहमी से पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कुनकुरी में युवक की बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पीएम मोदी के साथ देशवासी ड्रोन शो से देखेंगे सोमनाथ मंदिर के 1000 साल...
गुजरात, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को गुजरात के सोमनाथ पहुंचे। इस दौरान वे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। देशवासी शाम को मंदिर परिसर में ड्रोन शो के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्षों के इतिहास से रूबरू होंगे।
पश्चिम बंगाल के चंपाहाटी में पटाखा कारखाने में विस्फोट से चार घायल
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के चंपाहाटी क्षेत्र में एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुजरात: सोमनाथ में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा
सोमनाथ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहले श्री सोमनाथ महादेव के पास हो रहे 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में हिस्सा लेने सोमनाथ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेताओं ने हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
महाराष्ट्र की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट पर सेवानिवृत्त एडीजीपी पीके जैन बोले,...
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सेवानिवृत्त एडीजीपी पीके जैन ने राज्य की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि यूएलसी स्कैम में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को फंसाने की साजिश रची गई थी।
दिल्ली में स्कूली शिक्षा के साथ हायर एजुकेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा: आशीष सूद
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बीते 11 महीने में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बजट के दौरान नरेला एजुकेशन सिटी को स्थापित करने का वचन दिया था, उसमें बहुत बड़ा कदम उठाया गया है।
राजा इकबाल सिंह का बयान अशोभनीय, दें इस्तीफा: महिला पार्षद
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। महिला पार्षदों ने मेयर राजा इकबाल सिंह के उस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं की तुलना भेड़-बकरी से कर दी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर इकबाल सिंह से इस्तीफे की मांग की और कहा कि हम भेड़-बकरी नहीं हैं।
जेएनयू नारेबाजी मामले पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज का कड़ा रुख, बोले-संविधान से ऊपर कोई...
लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में नारेबाजी के मामले पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी पर समान रूप से लागू होता है और कोई भी इससे ऊपर नहीं है।
एसआईआर को लेकर दोहरा मापदंड अपना रही कांग्रेस और टीएमसी: सिंधिया
शिवपुरी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या तृणमूल कांग्रेस, दोनों ही इस मामले में दोहरे मापदंड अपना रहे हैं।
प्रदूषण की शिकायत पर नारायण की 21 औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण, पाई गईं खामियां
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एनसीआर और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) के निर्देशों के मुताबिक 8 जनवरी को दिल्ली के नारायणा के कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया में एक खास जॉइंट इंस्पेक्शन ड्राइव चलाया गया।

