छत्तीसगढ़ : 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने...
रायपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की ओर सार्थक कदम है।
कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर विशेषाधिकार का उल्लंघन: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा ने सदन की कार्यवाही के अनधिकृत वीडियो क्लिप के आधार पर मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर का औपचारिक संज्ञान लिया है।
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर फैसला : महेंद्र भट्ट
देहरादून, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड सरकार द्वारा अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच का निर्णय लिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे जन भावनाओं के अनुरूप बेहतर कदम बताया और कहा कि इससे विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ और दुष्प्रचार का पर्दाफाश हो सकेगा।
बिहार गृह विभाग ने 71 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 71 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
ममता बनर्जी फिर से बनेंगी बंगाल की सीएम, भाजपा को मिलेगी हार: सपा नेता...
लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि ममता बनर्जी एक बार फिर से बंगाल की सत्ता में काबिज होंगी और फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी।
बिहार अल्पसंख्यक आयोग ने पटना एसएसपी को लिखा पत्र
पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के एडिटेड वीडियो मामले में पंजाब पुलिस ने केस...
चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इकबाल सिंह नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का एडिटेड वीडियो अपलोड और वायरल करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।
उत्तराखंड ऋषियों की भूमि है : सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड समस्त विश्व में आस्था के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह ऋषियों की भूमि है। इसका अपना एक मूल स्वरूप है, जिसने इसे एक आध्यात्मिक पहचान दी है। हम इसकी पहचान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
आई-पैक पर ईडी की छापेमारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) को 'जानबूझकर' निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह एजेंसी तृणमूल कांग्रेस को उसकी चुनावी रणनीति में मदद कर रही थी और राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में भी पार्टी की सहायता कर रही थी।
कांग्रेस का कैसे बढ़ सकता है जनाधार, शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने दी...
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने लालू यादव और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

