ममता बनर्जी के इशारे पर टीएमसी सांसदों ने किया प्रदर्शन, अब खेल रहीं विक्टिम...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। भाजपा सांसद ने यह प्रतिक्रिया कोलकाता में आईपैक ऑफिस पर ईडी की रेड के बाद की।
बजट 2026-27 में रोजगार पर होना चाहिए सबसे ज्यादा फोकस : मोहनदास पई
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जाने-माने उद्योगपति और इंफोसिस के पूर्व बोर्ड सदस्य टीवी मोहनदास पई ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है और चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि 7.5 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की उम्मीद है। साथ ही कहा, देश में रोजगार तेजी से सृजित हो रहे हैं, इसलिए बजट 2026-27 में सबसे ज्यादा ध्यान रोजगार पर ही होना चाहिए।
उत्तराखंड : सीएम धामी ने अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच की संस्तुति की,...
देहरादून, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।
भारत ने पाकिस्तान की ‘अल्पसंख्यकों के दमन’ वाली टिप्पणियों को खारिज किया, याद दिलाया...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पाकिस्तान को अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारत में मुस्लिम विरासत को मिटाने की कोशिश की जा रही है, जिसका जवाब उसे शुक्रवार को मिल गया। साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को दूसरों के बारे में टिप्पणी करने से पहले अपने देश में अल्पसंख्यकों की हालत देख लेनी चाहिए।
विपक्ष को खत्म करने की साजिश चल रही है: अबू आजमी
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने पश्चिम बंगाल में हुई ईडी की छापेमारी पर दावा किया कि देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। गांधी और अंबेडकर के रास्ते पर चलकर जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाए।
अमेरिकी टैरिफ को 500 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले प्रस्तावित बिल पर बोला वित्त मंत्रालय,...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह रूस से एनर्जी जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर टैरिफ को 500 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले प्रस्तावित अमेरिकी बिल से अवगत है और इस मुद्दे पर 'पूरी सावधानी' से डील कर रहा है।
भारत की जलवायु संबंधी कार्रवाई सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित है: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत जलवायु मंच 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई भारत के विकास में बाधा नहीं है, बल्कि समावेशी विकास को गति देने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था का निर्माण करने का एक रणनीतिक अवसर है।
समाज को लौटाए जाएं स्कूल, तभी होगा सार्थक शैक्षिक सुधार: धर्मेंद्र प्रधान
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सार्थक शैक्षिक सुधार के लिए स्कूलों को एक बार फिर समाज से जोड़ा जाना आवश्यक है। वे नई दिल्ली में समग्र शिक्षा के सभी हितधारकों के साथ आयोजित परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे।
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला: 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद क्षेत्र में एमसीडी के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आरोपी अरीब, कैफ, काशिफ, अदनान और समीर ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।
जून 2026 तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4जी नेटवर्क: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य...
शिवपुरी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बसई में 2.5 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। इस उपकेंद्र से सैकड़ों आदिवासी एवं सीमावर्ती परिवारों को सतत और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, छोटे व्यवसाय और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और आत्मनिर्भरता को नई गति प्राप्त होगी।

