लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू

लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के साथ ही वाहन निर्माण और औद्योगिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई। यह संयंत्र विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन पर केंद्रित है, जिससे लखनऊ को हरित औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान मिलने जा रही है।

सीबीआई ने सीपीआरआई के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, 3.7 करोड़ से...

बेंगलुरु, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 9.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े एक मामले में केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) बेंगलुरु के संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीबीआई ने शुक्रवार को दी।

उत्तर प्रदेश: 65 जिलों के गौ-आश्रय स्थलों पर मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम लागू, शेष में...

लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के कुल 6718 ग्रामीण गौ-आश्रय स्थलों में से 65 जनपदों के 4366 गौ-आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है। बाकी जनपदों में भी निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किए जाने की कार्यवाही प्रक्रिया में है।

लुटनिक की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय की खरी-खरी, ‘2025 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 2025 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब आठ बार बात हुई। दोनों ही देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई और कई मौकों पर डील होने ही वाली थी।

भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स में मारोस सेफकोविक से की...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ब्रसेल्स में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर ईयू ट्रेड एंड इकोनॉमिक सेफ्टी कमिश्नर मारोस सेफकोविक से बातचीत की।

हिमाचल प्रदेश : सिरमौर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत, सीएम...

शिमला, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। इस हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

महाराष्ट्र में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान बनी आयुष्मान भारत योजना: सतीश...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत मिशन राज्य में किस तरह से काम कर रही है और भाजपा किस प्रकार लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ रही है, यह जानकारी महाराष्ट्र भाजपा से जुड़े और आयुष्मान भारत मिशन के राज्य संयोजक सतीश तलेकर ने शुक्रवार को दी।

गांधी-वाड्रा परिवार देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन चुका है : भाजपा...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि गांधी वाड्रा परिवार आज देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन चुका है। अगर कोई भ्रष्टाचार और लूट की बात करता है तो देश की जनता के दिमाग में केवल गांधी-वाड्रा परिवार का नाम आता है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी एजेएल कंपनी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर बाहर हैं। एजेएल कंपनी नेशनल हेराल्ड की पेरेंट कंपनी है।

मातृत्व वंदना योजना : दमोह में गर्भवती महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य और पोषण...

दमोह, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, बेहतर पोषण, समय पर स्वास्थ्य जांच और आर्थिक सहयोग के प्रति जागरूक करना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।

विश्व पुस्तक मेला: साहित्य, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान का सजेगा मंच, भारत मंडपम में 10 जनवरी...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल दुनिया में जहां हर चीज मोबाइल, कंप्यूटर से लेकर आपकी मल्टी-फंक्शन टीवी स्क्रीन पर एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। उस दौर में भी किताबों का अपना क्रेज है। आज भी किताबों के कद्रदान कम नहीं हैं। कहते हैं, 'किताबें बोलती हैं, आप बीती और जग बीती भी।' इस लिहाज से किताबों के शौकीनों, युवाओं, बच्चों-बूढ़ों से लेकर महिलाओं तक, सभी का इंतजार नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' में पूरा होने वाला है।

खरी बात