प्रकाश महाजन ने साधा महेश मांजरेकर और संजय दत्त पर निशाना, बताया छोटा शकील...
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव के ठीक पहले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और मनसे के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में प्रकाश महाजन मनसे छोड़ शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हुए हैं। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है।
जम्मू पुलिस को बड़ी कामयाबी, नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में एक और आरोपी...
जम्मू, 9 जनवरी (आईएएनएस)। ऑपरेशन संजीवनी के तहत नशा-आतंक (नार्को-टेरर) नेटवर्क के खिलाफ जारी सख्त अभियान में जम्मू पुलिस, साउथ जोन को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गांधी नगर में दर्ज एफआईआर संख्या 249/2025 के तहत चल रही गहन जांच में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सिख गुरुओं के अपमान पर भाजपा ने आतिशी के इस्तीफे और कड़ी कार्रवाई की...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित बयान को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने आतिशी पर तीखा हमला बोलते हुए न सिर्फ माफी, बल्कि कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला सिख गुरुओं के सम्मान से जुड़ा होने के कारण और भी संवेदनशील हो गया है।
दिल्ली: साकेत कोर्ट के स्टाफ मेंबर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में काम के...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक स्टाफ मेंबर ने शुक्रवार को कोर्ट कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक काम के दबाव के कारण गंभीर मानसिक तनाव में था।
टीएमसी के प्रदर्शन पर सुकांत मजूमदार का सवाल, निजी कंपनी को क्यों बचा रही...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में आई-पैक कार्यालय और आईपैक प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण है। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
पीएम मोदी की यात्रा : प्रशासन और सफाई कर्मचारी सोमनाथ की स्वच्छता में दे...
गांधीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 और 11 जनवरी के दौरान सोमनाथ की यात्रा पर आने वाले हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार द्वारा सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ का आयोजन किया गया है, जिससे समग्र सोमनाथ भक्तिमय एवं शिवमय बना है।
टीएमसी सांसदों की हिरासत पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-यह लोकतंत्र है, भाजपा की निजी...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड के बाद सियासी बवाल जारी है। इसी बीच शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
कोलकाता ईडी रेड: टीएमसी नेता माजिद मेमन बोले- एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही...
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के नेता माजिद मेमन ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय एजेंसियां स्वतंत्र नहीं हैं और इन संस्थाओं के प्रमुखों को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए।
सबरीमाला सोना चोरी मामले में ईडी ने केस दर्ज किया, एसआईटी ने ‘तंंत्री’ को...
तिरुवनंतपुरम, 9 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को सबरीमाला मंदिर के 'तंंत्री' (पुजारी) कांतारू राजीव को हिरासत में ले लिया। साथ ही, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया।
पीएम मोदी के गुजरात दौरे की तैयारी पूरी, मंत्री अर्जुन मोढवाडिया और जिलाधिकारी निलेश...
गांधीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे, जहां वे सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इन तैयारियों के बारे में गुजरात सरकार में मंत्री अर्जुन मोढवाडिया और जिलाधिकारी निलेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए सोमनाथ मंदिर के महत्व को भी रेखांकित किया।

