9 जनवरी का पंचांग : माघ मास की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ की शुरुआत से पहले पंचांग से शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र आदि का विचार किया जाता है। राहुकाल या भद्राकाल जैसे अशुभ समय में महत्वपूर्ण कार्य वर्जित माने जाते हैं। जानते हैं 9 जनवरी, दिन शुक्रवार का संपूर्ण पंचांग।
आवारा कुत्तों से काटने और हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गुरुवार को जारी रहेगी...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई जारी रखेगा। कोर्ट इस मामले को और गहराई से जांचेगा और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नियमों का पालन करने की स्थिति भी देखेगा।
मतदाता सूची में अवैध बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या स्पष्ट करे चुनाव आयोग:...
कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को मतदाता सूची को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 58.20 लाख मतदाताओं की सूची में अवैध बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठियों की सही संख्या स्पष्ट करने को कहा। यह सूची पिछले साल 16 दिसंबर को प्रकाशित हुई थी।
दिल्ली: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, अमरावती के...
अमरावती, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और केंद्र से अमरावती को राज्य की स्थायी राजधानी का वैधानिक दर्जा देने का आग्रह किया।
एनडीए की सरकार में विकास की ओर बढ़ रहा बिहार: संजय सरावगी
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस पत्र पर सहमति जताई है, जिसमें सीएम ने दावा किया कि एनडीए सरकार नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
कांग्रेस ने ‘मनरेगा’ बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की कार्य योजना जारी की
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को बचाने के लिए 'मनरेगा बचाओ संग्राम' आंदोलन की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया है।
भारत-वीमर प्रारूप बैठक में बोले जयशंकर, यूरोप के साथ भारत का लगातार बढ़ रहा...
पेरिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत-वीमर प्रारूप बैठक के बाद पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।
लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया: अजय राय
गोरखपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया।
मैं अपनी जान जोखिम में डालकर जांच में सहयोग कर रही हूं, अफवाह न...
देहरादून, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में रैली और प्रदर्शन कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग हो रही है। इस बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में चर्चित रहीं उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हुई हैं।
केंद्र सरकार ने गुजरात की सड़क परियोजनाओं के लिए 1,078 करोड़ रुपये मंजूर किए
गांधीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र ने गुजरात भर में कई प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) से 1,078.13 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

