कर्नाटक में मां से दुश्मनी के चलते छह साल की बच्ची की हत्या
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के व्हाइटफील्ड इलाके के पास नेल्लाराहल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह आपसी दुश्मनी बताई गई है।
एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर भ्रम फैला रहा विपक्ष: ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 को लेकर चल रहे विवाद पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सवाल उठाना विपक्ष का काम है, लेकिन सरकार और चुनाव आयोग अपने दायित्व पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं।
केशव चंद्र सेन: भारत का वह ‘ब्रह्मानंद’ जिसने सात समंदर पार जगाई आध्यात्म की...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उन्नीसवीं सदी का वह दौर, जब एक युवक ने न केवल भारत की जड़ता को चुनौती दी, बल्कि सात समंदर पार जाकर अंग्रेजों को भी अपनी वक्तृत्व कला से मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कहानी उस 'ब्रह्मानंद' की है, जिसने पूर्व और पश्चिम के मिलन का एक नया 'विधान' रचा।
उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने रिश्वत लेते यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को किया...
बस्ती, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य अमन को अमेरिका से वापस लाया गया: सीबीआई
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है।
एमसीडी की कार्रवाई पर बोले इमरान मसूद, वक्फ एक्ट से पहले बनी मस्जिद कैसे...
सहारनपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद पर एमसीडी द्वारा चलाए गए बुलडोजर को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह माना जा रहा है कि मस्जिद एक अवैध निर्माण है।
पति विक्की की फिल्म ‘उरी’ के किरदार से प्रेरणा लेकर कैटरीना ने रखा अपने...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी का 7 नवंबर 2025 सबसे खुशनुमा दिन था। इस दिन कैटरीना मां बनी थीं।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष को किया सस्पेंड, अनुशासनहीनता का आरोप
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अंबरनाथ कांग्रेस के ब्लॉक प्रेसिडेंट प्रदीप पाटिल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एमपीसीसी के उपाध्यक्ष गणेश पाटिल की तरफ से की गई है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रभास पाटन में 72 घंटे अखंड ओंकार नाद, प्रधानमंत्री मोदी भी...
गांधीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के प्रभास पाटन में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस पर्व का मकसद है सोमनाथ मंदिर की हजारों साल पुरानी विरासत को याद करना और उसकी महत्ता को सलाम करना।
सीएम योगी का बड़ा फैसला, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली सभी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम निर्णय लेते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

