दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर भाजपा सांसद बोले- अतिक्रमण बिल्कुल...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार सुबह अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पथराव की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली में कतई भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।

पंजाब : ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण आज से, जालंधर में...

जालंधर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम पूरे सख्ती के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई आधी-अधूरी नहीं होगी, बल्कि इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इसी कड़ी में आज बुधवार को जालंधर में इस अभियान के दूसरे चरण की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

अकोला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हिदायतुल्लाह पटेल (66) पर मंगलवार को एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बुधवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदूषण में सांस लेना मुश्किल? कारगर हैं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण श्वांस नली में जलन, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। इन समस्याओं से लड़ने के लिए कारगर उपाय हमारी दैनिक दिनचर्या की सरल आदतों में ही छिपे हैं।

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे...

जम्मू, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीनियर अधिकारी, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, सीएपीएफ, इंटेलिजेंस एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का हावेरी दौरा: मेडिकल कॉलेज के नए कैंपस का करेंगे उद्घाटन

हावेरी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को हावेरी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नए कैंपस का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

वेनेजुएला के घटनाक्रम पर भारत चिंतित, विदेश मंत्री जयशंकर ने की सभी पक्षों से...

लक्जमबर्ग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत चिंतित है। विदेश मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से मौजूदा संकट के बीच वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया।

बारामूला में प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन से जुड़े ठिकानों...

बारामूला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बारामूला जिले में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

दिल्ली तुर्कमान गेट पत्थरबाजी: पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, 10...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद तनाव की स्थिति है। इसी बीच, पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी।

सोशल मीडिया सिर्फ प्रमोशन का जरिया नहीं, समाज में सकारात्मकता फैलाने का भी प्लेटफॉर्म...

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। खास बात है कि वह इस प्लेटफॉर्म को केवल अपनी फिल्मों के प्रमोशन का जरिया नहीं मानतीं। उनके लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वह लोगों को प्रेरित कर सकती हैं, जागरूकता फैला सकती हैं और दूसरों की जिंदगी में खुशी ला सकती हैं।

खरी बात