पश्चिम बंगाल: पुलिस ने संदेशखाली में पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...
कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने पिछले सप्ताह उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मुख्य आरोपी मूसा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को नजात पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
‘देश में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं’, जेएनएयू में लगे नारे पर भाजपा सांसद प्रवीण...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारों पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो देशविरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाते हैं।
झारखंड: पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पेसा नियमावली को बताया आदिवासी समाज से धोखा,...
रांची, 6 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में 25 वर्षों बाद लागू की गई पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरिया एक्ट) नियमावली को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। एक ओर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इसे आदिवासी समाज के साथ धोखा करार दिया है, वहीं कांग्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे आदिवासी स्वशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। दोनों दलों के नेताओं ने मंगलवार को अलग-अलग संवाददाता सम्मेलनों में एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।
करूर भगदड़ मामला : सीबीआई ने टीवीके नेता विजय को 12 जनवरी को पेश...
चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तमिलगा वेट्टी कजगम (टीवीके) के संस्थापक और अध्यक्ष विजय को समन जारी कर उन्हें 12 जनवरी को नई दिल्ली में एजेंसी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
मध्य प्रदेश: मोहन यादव की कैबिनेट ने दो सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी
भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने बुरहानपुर जिले की दो सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से लगभग 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।
‘एक घटना से पूरी व्यवस्था का आकलन गलत’, कर्नाटक के गृह मंत्री का कुमारस्वामी...
बेंगलुरु, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बल्लारी गोलीबारी के संबंध में कर्नाटक में मामलों के प्रबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि एक घटना के आधार पर पूरी व्यवस्था का आकलन नहीं किया जा सकता है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डी. देवराज उर्स के 2,792 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर बधाई भी दी।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम को बनाएं अनिवार्य: सीएम योगी
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक में ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत राज्य में अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मिशन के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण ढांचे, डिजिटल प्लेटफॉर्म की स्थिति और विभिन्न विभागों में क्षमता संवर्धन से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान ने उत्तर प्रदेश में मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।
बिहार: तेज प्रताप मकर संक्रांति पर करेंगे ‘दही-चूड़ा’ भोज का आयोजन
पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में मकर संक्रांति पर 'दही-चूड़ा' भोज आयोजित करने की परंपरा का सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व लंबे समय से रहा है।
शाइना एनसी की बांग्लादेश सरकार से अपील, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मैं बांग्लादेश सरकार से अपील करती हूं कि वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अल्पसंख्यक समुदायों का भरोसा बहाल करे।
आंध्र प्रदेश के कुएं में रिसाव को कंट्रोल करने की योजना को ओएनजीसी ने...
अमरावती, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ने मंगलवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले में स्थित मोरी-5 कुएं में रिसाव को नियंत्रित करने की एक व्यापक योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है।

