मध्य प्रदेश केअस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों का पालन हो : राजेंद्र...
भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया।
नगरोटा में ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ से सेना ने देश को दिया भरोसा, हम...
नगरोटा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार को भारतीय सेना की 16वीं कोर की तरफ से ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें कई जवानों ने हिस्सा लिया। इस खास मौके पर कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए।
धलाई रोड शो में दिखा भाजपा का जनाधार, सीएम माणिक साहा बोले- जनता को...
अगरतला, 6 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनावों से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने धलाई जिले में एक बड़ा रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए, जिनमें प्रदेश की बेटियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
पश्चिम बंगाल में डीजीपी की नियुक्ति पर पेंच, यूपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट जाने की...
कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर जटिलता बढ़ती नजर आ रही है। मौजूदा डीजीपी राजीव कुमार का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने वाला है, लेकिन उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति पर अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
जेएनयू कैंपस में आपत्तिजनक नारे : प्रशासन ने की छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) नवीन यादव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बंगाल चुनाव : एक या दो चरण में मतदान पर विचार, सीएपीएफ की तैनाती...
कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (सीएपीएफ) की तैनाती पिछले चुनावों की तुलना में दोगुनी हो सकती है। पिछले चार चुनावों, 2016 और 2021 के विधानसभा और 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव, में सीएपीएफ की तैनाती औसतन 1,000 कंपनियों की होती थी। लेकिन, इस बार अगर चुनाव सिर्फ एक या दो चरणों में होते हैं, तो यह संख्या 2,000 कंपनियों तक पहुंच सकती है।
दिल्ली: किशोरों के हमले से घायल छात्र की मौत, हिरासत में 6 नाबालिग
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में किशोरों के एक ग्रुप के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 17 साल के एक छात्र की मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
केरल : लेफ्ट पार्टियों में तनाव, पलक्कड़ में सीपीआई और सीपीआई(एम) के बीच दिखी...
पलक्कड़, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केरल में भले ही सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार में सीपीआई दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच रिश्ते साफ तौर पर तनावपूर्ण हो गए हैं।
‘जेएनयू में वामपंथी गुटों ने किया देशविरोधी कृत्य’, एबीवीपी ने कैंपस में लगे विवादित...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेएनयू कैंपस में विवादित नारों को लेकर कड़ी निंदा की है। एबीवीपी ने राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जेएनयू परिसर में किसी भी कीमत पर हिंसा, घृणा और भारत-विरोधी एजेंडे को पनपने नहीं देना चाहिए।
दिल्ली : अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने 2 जनवरी को हुई अपहरण और लूट की घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और फिरौती की रकम भी बरामद की गई।

