दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 31 मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किए गए और छीने गए 31 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।
‘देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम’, जेएनयू कैंपस में विवादित नारों...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के विधायकों ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लगे विवादित नारों की कड़ी आलोचना की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि कुछ शरारती तत्व देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम है।
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा: 12 साल की बच्ची को लगी थी एसएलआर की गोली, 32 साल की...
फरीदाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 साल की कविता को कभी ये अहसास तक नहीं हुआ कि 12 साल की उम्र से वह शरीर के अंदर एसएलआर की गोली लेकर घूम रही थी।
वोटर लिस्ट विवाद मामले में सोनिया गांधी की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 7 फरवरी...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नागरिकता हासिल किए बिना मतदाता सूची में कथित रूप से नाम शामिल कराए जाने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दाखिल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।
‘देश में अराजकता को स्वीकार नहीं’, जदयू ने जेएनयू कैंपस में विवादित नारों की...
पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में उमर खालिद और शरजील इमाम के लिए प्रदर्शन की जनता दल (यूनाइटेड) ने आलोचना की है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस देश में किसी तरह की अराजकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
जेएनयू कैंपस में हुई नारेबाजी करने वालों पर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई: हरीश खुराना
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन को लेकर भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। प्रश्नकाल के बाद नियम 280 के तहत जनहित के मामलों पर चर्चा होगी।
पंजाब पुलिस और बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब में नशे और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
ममता बनर्जी के रेल मंत्री कार्यकाल के दौरान कैटरिंग आरक्षण की होगी जांच, एनएचआरसी...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2010 में तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान लागू की गई रेलवे कैटरिंग नीति एक बार फिर विवादों में आ गई है। आरोप है कि उस समय रेलवे के खान-पान स्टॉल और कैंटीन के संचालन की ठेकेदारी से जुड़ी आईआरसीटीसी की टेंडर प्रक्रिया में नीति स्तर पर बदलाव कर अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों, को 9.5 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया था।
दिल्ली: मनजिंदर सिंह सिरसा ने जेएनयू कैंपस में नारेबाजी को बताया शर्मनाक, कांग्रेस और...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के कैंपस में हुई नारेबाजी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नारे लगाने वालों को अलगाववादी बताते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ देश को बांटने की बातें करते हैं, जो शर्मनाक है।

