बिहार में आठ भ्रष्ट अधिकारियों की 4.14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की...

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगरानी से प्राप्त तथ्यों के आधार पर वर्ष 2025 में आठ भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की करीब 4.14 करोड़ रुपए की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को राज्यसात किए जाने का प्रस्ताव संबंधित सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन संपत्तियों को सरकार के अधीन लेने की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

‘आपने भगवान को भी नहीं छोड़ा’, सबरीमाला सोना चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के मामले में देवास्वोम बोर्ड के पूर्व सदस्य केपी शंकर दास को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें शंकर दास ने केरल हाईकोर्ट के आदेश में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी।

जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनीं असिस्टेंट कमांडेंट

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के जौनपुर की पूजा सिंह की सफलता इसी सोच का जीवंत उदाहरण है। एक किसान परिवार में जन्मी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से वह मुकाम हासिल किया है, जो कभी उनके लिए दूर का सपना लगता था। पूजा कहती हैं कि 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' ने मेरे सपनों को राह दी। पूजा का जीवन संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। उनके पिता खेती करते हैं और सीमित आय में परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत खारिज, दंगा पीड़ित परिवारों ने जताया संतोष

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर पीड़ितों और उनके परिजनों ने राहत और संतोष व्यक्त किया है। दंगे में मारे गए राहुल सोलंकी के पिता हरि सोलंकी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अदालत के निर्णय के लिए शुक्रगुजार हैं, क्योंकि ऐसे आरोपियों को जमानत मिलना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि सभी पीड़ितों के लिए एक बड़ा अन्याय होता।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत, 32,679 पदों...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर जितेंद्र खुराना ने दी सफाई, कहा- कानून के...

चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। डेरा प्रमुख के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हर कैदी को 70 दिन की पैरोल मिलती है, इन्हें भी कानून के तहत मिली है।

भारत चावल उत्पादन में चीन को पछाड़ दुनिया में पहले स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारत चावल उत्पादन में चीन को पछाड़ दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दी गई।

सनातन की अटूट शक्ति का संदेश देगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सरदार पटेल के संकल्प...

सोमनाथ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय पूरा होने जा रहा है। वर्ष 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हुए विदेशी हमले को जनवरी 2026 में पूरे 1,000 वर्ष हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत सरकार की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का स्थानीय ब्राह्मण समुदाय, तीर्थ पुरोहितों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं ने खुले दिल से स्वागत किया है।

आरएसएस प्रमुख पर सवाल उठाने का ओवैसी को नैतिक अधिकार नहीं: प्रतुल शाहदेव

रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर पर लिखे गए ब्लॉग, दिल्ली दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले, लव जिहाद समेत कई मुद्दों को लेकर प्रतिक्रियाएं दीं।

सोची समझी साजिश के तहत दिल्ली में दिया गया था हिंसा को अंजाम: कपिल...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दोनों को जमानत नहीं मिलने से यह साफ जाहिर हो रहा है कि दिल्ली में सोची समझी साजिश के तहत हिंसा को अंजाम दिया गया था, यह कोई अचानक से नहीं हुआ था, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया था।

खरी बात