केंद्र सरकार चालू रबी सीजन में उर्वरकों की सब्सिडी पर खर्च करेगी 37,952 करोड़...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि रबी सीजन 2025-26 में उर्वरकों की सब्सिडी पर 37,952 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, जो कि खरीफ 2025 सीजन से 736 करोड़ रुपए अधिक है। यह जानकारी सोमवार को सरकार की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में दी गई।
आईआरसीटीसी घोटाला मामला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को नोटिस जारी किया। इस याचिका में लालू ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था।
दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर ‘आप’ विधायकों ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में सोमवार को शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी ने वायु प्रदूषण और खराब हवा को लेकर परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी के लोग पिछले कई महीनों से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार समस्या को हल करने के बजाय आंकड़ों से छेड़छाड़ कर रही है।
सोमनाथ मंदिर: सिर्फ आस्था का स्थल नहीं, बल्कि समेटे हुए है भारत का हजारों...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सोमनाथ मंदिर सिर्फ पत्थरों से बना कोई ढांचा या केवल पूजा की जगह नहीं है। यह भारत की उस सभ्यता की आत्मा का प्रतीक है, जो हजारों साल पुरानी है, जिस पर बार-बार हमले हुए, लेकिन जिसे कभी पूरी तरह तोड़ा नहीं जा सका। सोमनाथ की कहानी दरअसल आस्था, स्मृति और समय के साथ एक सभ्यता के रिश्ते की कहानी है। इसे बार-बार नष्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार यह पहले से ज्यादा मजबूती के साथ खड़ा हुआ।
बीजापुर : माओवादियों के आईईडी ब्लास्ट में 15 साल का किशोर गंभीर रूप से...
बीजापुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम कोरचोली में एक गंभीर घटना सामने आई है। ग्राम कोरचोली थाना गंगालूर क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
‘आप’ और अमानतुल्लाह खान को आज देश से माफी मांगनी चाहिए : आशीष सूद
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस फैसले पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और कपिल मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी और आम आदमी पार्टी (आप) पर भी गंभीर सवाल उठाए।
वेनेजुएला में तेल उत्पादन बढ़ाने में लग सकते हैं कई महीने, भारत की तेल...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है, लेकिन इसके बावजूद वहां तेल का उत्पादन बहुत कम है। इसकी मुख्य वजहें तकनीकी ज्ञान की कमी, कम निवेश, राजनीतिक दखल, खराब प्रबंधन, भ्रष्टाचार और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक इन कारणों की वजह से वेनेजुएला अपने तेल भंडार का सही उपयोग नहीं कर पा रहा है।
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के धंधेबाजों के बीच संघर्ष में युवक की गला रेतकर...
जमशेदपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-6 के जंगल में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
संजय निषाद ने की एकजुट होने की अपील, बोले-लोकतंत्र और संविधान देश की सबसे...
लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कल्याण सिंह के योगदान, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर अपनी बात रखी।
दुमका में ई-रिक्शा चालक की हत्या पर फूटा गुस्सा, शव के साथ ग्रामीणों ने...
दुमका, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-114 ए (दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग) को जाम कर दिया।

