दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को लेकर डाटा छुपाया, विधानसभा सत्र में उठाएंगे मुद्दा: आप...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण
भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की रात को भोपाल के तलैया स्थित यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में गरीबों, जरूरतमंदों, बेसहारा और यहां रात्रि विश्राम करने आए राहगीरों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने सबके हालचाल और दुख-दर्द जाने एवं सभी को अपने हाथों से गर्मागर्म चाय पिलाकर सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल भी वितरित किए।
मैनपुरी : लूट के फरार आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार
मैनपुरी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। अब मैनपुरी पुलिस की लूट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हुई है।
तमिलनाडु : सीएम स्टालिन सोमवार को 10 लाख कॉलेज छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे
चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार को अपनी सरकार की प्रमुख डिजिटल सशक्तिकरण पहल, "उलगम उंगल कैयिल" (दुनिया आपके हाथों में) के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे, जिसका उद्देश्य राज्य भर के कॉलेज छात्रों के बीच प्रौद्योगिकी की पहुंच को मजबूत करना है।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार निंदनीय: वीएचपी नेता आलोक कुमार
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले को लेकर देशभर में निंदा हो रही है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता आलोक कुमार और सुरेंद्र गुप्ता ने रविवार को इसकी निंदा की।
शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है मीना समाज: सीएम मोहन यादव
भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मीना समाज ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज बंधु अपने सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षा, सामाजिक उन्नति का सबसे मजबूत आधार है। पिछले वर्षों में लगभग 550 प्रतिभाओं का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि मीना समाज, शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है।
आरएसएस प्रमुख लव जिहाद और संस्कारों की परिभाषा स्पष्ट करे: रामजी लाल सुमन
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लव जिहाद और संस्कारों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत को सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि संस्कारों की उनकी परिभाषा क्या है।
क्रांतिकारी युवा संगठन ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। छात्र संगठन क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने रविवार को वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की और इस सैन्य फैसले के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। एक छात्र नेता ने यह जानकारी दी।
हमारा व्यवहार परस्पर आत्मीयता व समरसतापूर्ण होना चाहिए: स्वान्त रंजन
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लखनऊ विभाग के चारों जिलों में रविवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य के विषयों को रखा। सम्मेलन में सभी जाति बिरादरी के महिला, पुरुष और युवाओं की सहभागिता रही।
नई दिल्ली : आयुष निर्यात संवर्धन परिषद ने चौथी स्थापना वर्षगांठ मनाई
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (आयुषएक्सिल) ने रविवार को नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों और वेलनेस उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत अपनी चौथी स्थापना वर्षगांठ मनाई।

