दिल्ली महोत्सव 2026: सुनील आंबेकर ने कहा- हिंदुत्व भारत में सभी को एक करने...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा है कि हिंदुत्व में ही एकत्व का तत्व है और यही भारत में सभी को एक करने वाला सूत्र है।
मुगलों की तरह कांग्रेस भी रखती है हिंदुओं के प्रति नफरत वाली सोच: प्रदीप...
सिलीगुड़ी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाए जाने पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनके मन में हिंदू समाज और लोकतंत्र के खिलाफ नफरत है।
प्रियंका गांधी वाड्रा को असम की जिम्मेदारी के बाद राहुल गांधी पर उठे सवालों...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। प्रियंका गांधी वाड्रा को असम स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो बात फैला रही है, वह गलत है।
ठंड और शीतलहर से कंपकंपाया झारखंड, दो दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट
रांची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ठंड और शीतलहर से पूरा झारखंड कंपकंपा उठा है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनेगी, जबकि कई जिलों में घना कोहरा जनजीवन और यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026: यूनिफॉर्म सिविल कोड जरूरी, देश में लागू करने के लिए चाहिए...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली शब्दोत्सव 2026 में रविवार को आयोजित चर्चा में देश के अहम संवैधानिक और ऐतिहासिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड और मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के कानूनी पहलुओं पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।
पटना: सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के घर पहुंचकर उनके पिता को दी जन्मदिन...
पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और समता पार्टी के संस्थापक रहे शकुनी चौधरी रविवार को अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे। सीएम ने शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लंबी बातचीत की।
भूटान के साथ स्थिरता और विश्वास पर आधारित साझेदारी को और मजबूत करेंगे :...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि वह भूटान के साथ अपनी साझेदारी को आगे भी मजबूत करते रहेंगे। यह साझेदारी पर्यावरण की सुरक्षा, आपसी भरोसे और लंबे समय तक फायदा देने पर आधारित है। उन्होंने हिमालयी देश भूटान के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में साझेदारी की सराहना की।
रिलीज हुआ ‘सास बहू और यमराज’ का मजेदार ट्रेलर, आम्रपाली दुबे की कॉमिक टाइमिंग...
मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सास बहू और यमराज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को मिली सफलता, 6 किलोग्राम गांजे के साथ दो...
जमशेदपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 6.08 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.5 लाख रुपए आंकी गई है।
श्रवण कुमार का कांग्रेस पर तंज-राहुल गांधी जहां करेंगे चुनावी कैंपेन, वहां हारेगी पार्टी
पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी की ओर से सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे राहुल गांधी को सामने लाए या फिर प्रियंका गांधी वाड्रा को, जनता सभी को नकार चुकी है।

