यूपी: सेमीकंडक्टर निवेश को मेगा प्रोत्साहन, 3,000 करोड़ रुपए निवेश पर केस-टू-केस इंसेंटिव को...
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2024 में लाई गई सेमीकंडक्टर नीति के तहत बड़े निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से 3,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक के निवेश पर विशेष प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया है।
राजीव चुनी ने पीएम मोदी से ‘पीओजेके’ की मुक्ति के लिए निर्णायक सैन्य कार्रवाई...
जम्मू, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) से विस्थापित लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एसओएस इंटरनेशनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक तत्काल अपील भेजकर क्षेत्र को मुक्त कराने, आतंकवादी ढांचे और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को नष्ट करने और भारत की दीर्घकालिक संसदीय प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए सैन्य हस्तक्षेप की मांग की है।
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने...
नोएडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना साइबर क्राइम और थाना सेक्टर-63 की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-63 नोएडा स्थित एच-198 में संचालित इस कॉल सेंटर से 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी बीमा पॉलिसी, पुरानी पॉलिसी के नवीनीकरण और बोनस का लालच देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे।
जीसीसी नीति 2024 की एसओपी 2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमावली-2025 को मंजूरी प्रदान की गई। इस नियमावली के लागू होने से प्रदेश को वैश्विक निवेश, उच्च स्तरीय सेवाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में नई गति मिलेगी।
सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामला: एसआईटी ने हाईकोर्ट में पेश की विस्तृत साजिश की रिपोर्ट
कोच्चि, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला मंदिर से सोने की तस्करी के मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने केरल हाईकोर्ट में एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करते हुए इस अपराध के पीछे एक सुनियोजित और गहरी साजिश का खुलासा किया है।
दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप, भाजपा के...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सत्य की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर की शहादत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रत्येक नागरिक की फैमिली मेंबर की तरह सेवा करेगी और दिल्ली को 'मिनी इंडिया' के रूप में विकसित करेगी। वहीं, दूसरी ओर, भाजपा विधायकों ने आप विधायकों पर सिख गुरुओं का अपमान करने और उनके संदर्भ में 'अपमानजनक भाषा' का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना को लेकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेसः बाबूलाल...
रांची, 6 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना मील का पत्थर साबित होगी और यह महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को जमीन पर उतारेगी। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधा।
इंडी अलायंस का भारत और संविधान विरोधी रवैया उजागर: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमिलनाडु हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के उस आदेश का स्वागत किया, जिसमें तिरुपरनकुंद्रम में सदियों पुरानी दीपम परंपरा को जारी रखने की अनुमति दी गई है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं को मिला न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की पुष्टि बताया।
‘क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण करेंगे’: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण
नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को भारत में वेनेजुएला जैसी कार्रवाई की आशंका जताई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमेरिकी सेना मौजूदा राष्ट्रपति के साथ जो किया, वैसा ही भारत में भी करेगी?
डॉन अबू सलेम ने भाई के निधन के बाद मांगी इमरजेंसी पैरोल, बॉम्बे हाईकोर्ट...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने अपने बड़े भाई के निधन के बाद इमरजेंसी पैरोल की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। अबू सलेम ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाकर पारिवारिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति मांगी है।

