कांग्रेस नेता ‘जी राम जी’ का फुल फॉर्म देखें, धार्मिक रंग मत दें: दिलीप...
पूर्णिया, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर 'जी राम जी' योजना पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत गरीबों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। मनरेगा में कई तरह की खामियां थीं, जिसे दूर किया गया है।
सरकारी राशि के खर्च पर श्वेत पत्र जारी करे बिहार सरकार: राजद
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर सरकारी राशि के लूटने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिजूलखर्ची की जा रही है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि फिजूलखर्ची के कारण ही बिहार पर तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है।
‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना: 15 दिनों में नहीं मिला काम तो मिलेगा बेरोजगारी...
सहरसा, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने सहरसा में 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
मध्य प्रदेश : इंदौर जल त्रासदी और मनरेगा में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने...
भोपाल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। भोपाल स्थित राज्य कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और राज्य प्रवक्ता राहुल राज ने मीडिया को संबोधित किया।
केरल : सीएम विजयन ने ‘मलयालम भाषा विधेयक 2025’ का बचाव किया, कहा- अल्पसंख्यक...
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने 'मलयालम भाषा विधेयक, 2025' को लेकर उठ रही आशंकाओं पर शनिवार को स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि यह विधेयक समावेशी और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है।
ओवैसी के बयान पर बोलीं शायना एनसी, ‘प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है’
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें ओवैसी ने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की प्रधानमंत्री बनेगी। उनके इस बयान पर शायना एनसी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है।
आर्मी डे परेड से पहले सेना की बड़ी उपलब्धि, लद्दाख में ग्रीन हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड...
लद्दाख, 10 जनवरी (आईएएनएस)। देश में सेना दिवस परेड की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। परेड में अब सिर्फ 5 दिन शेष हैं। इससे पहले भारतीय सेना ने लद्दाख के चुशुल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां दुनिया की सबसे ऊंचाई पर ग्रीन हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड परियोजना स्थापित की गई है।
घर खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में ईडी की कार्रवाई, एडेल लैंडमार्क्स की 585...
गुरुग्राम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 9 जनवरी को एक अस्थायी कुर्की का आदेश जारी किया है, जिसमें मेसर्स एडेल लैंडमार्क्स लिमिटेड (पहले मेसर्स एरा लैंडमार्क्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) और इसके प्रमोटर हेम सिंह भड़ाना एवं सुमित भड़ाना से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग 585.46 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जामनगर के काशी विश्वनाथ मंदिर में 72 घंटों के अखंड मंत्रोच्चारण
गांधीनगर, 10 जनवरी (आईएएनएल)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत गुजरात के जामनगर शहर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण काशी विश्वनाथ मंदिर में 72 घंटों तक अखंड मंत्रोच्चार का भव्य तथा दिव्य आयोजन किया गया है। 10 जनवरी तक मंदिर में सत्संग, भजन, महाआरती तथा मंत्रोच्चार सहित आयोजन किए गए हैं।
केरल: माकपा से तीन बार विधायक रहे एस राजेंद्रन के भाजपा में शामिल होने...
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के वरिष्ठ नेता और देविकुलम से तीन बार विधायक रह चुके एस. राजेंद्रन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह उस देविकुलम विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जाएगा, जिसे लंबे समय से वामपंथ का गढ़ माना जाता रहा है।

