सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता: खेसारी लाल यादव
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी के चर्चित गायक खेसारी लाल यादव को लगता है कि राजनीति से मोहभंग हो गया है। वे अब अभिनय को ही सही बता रहे हैं। उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि मुझे लगता है कि सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता है। सच बोलने से समस्या है।
केसी त्यागी के बयान से जदयू ने बनाई दूरी, राजीव रंजन बोले- हमारी नीति...
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार और देश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने जदयू नेता केसी त्यागी के बयान, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में कथित अंदरूनी कलह, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी।
महाराष्ट्र में 16 जनवरी के बाद बांग्लादेशियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान: किरीट सोमैया
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने चेतावनी दी है कि 16 जनवरी के बाद राज्य में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को एक अहम नोटिस जारी किया गया है, जिसमें दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष अतिशी से जुड़े एक वीडियो क्लिप के मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एफआईआर को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई है।
विकसित भारत की परिकल्पना में युवाओं के विचारों का समावेश जरूरी: रक्षा खडसे
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प में युवाओं के विचार का भी समावेश होना चाहिए।
पीएम मोदी सीएम नीतीश को ‘भारत रत्न’ से नवाजे जाने का फैसला कर सबको...
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी समर्थन किया है। मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्वास जताते हुए यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' से नवाजे जाने का फ़ैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे।
माहेश्वरी समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश की प्रगति में निभाई...
जोधपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन और एक्सपो-2026 में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। इसको लेकर माहेश्वरी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संतों ने अयोध्या में राम मंदिर के आसपास नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर प्रतिबंध...
अयोध्या, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर के आसपास 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर प्रतिबंध के बाद साधु-संतों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह ठंड बनी रहने की संभावना है।
तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप
चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा।

