आई-पैक छापेमारी विवाद : कलकत्ता हाई कोर्ट ने ईडी की तत्काल सुनवाई की याचिका...

कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गुरुवार को इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और आई-पैक के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर एक साथ की गई छापेमारी और तलाशी अभियान से संबंधित विवाद के मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी।

बिहार: गया में परीक्षा देने आए छात्र ने की आत्महत्या, डेल्हा थाना क्षेत्र में...

गया, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत संगम चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पटना निवासी एक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) की परीक्षा देने गया आया था और दोस्त के यहां ठहरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को कोर्ट से जमानत, रिहाई के आदेश

वाराणसी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को कोर्ट से राहत मिली है। चौक थाने में दर्ज मुकदमे में जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए जेल से रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने 50-50 हजार रुपये की दो जमानतों और बंधपत्र पर रिहाई के निर्देश दिए।

बिहार में 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुंदन कृष्णन की एसटीएफ की कमान

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। सरकार ने कुल 71 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

कांग्रेस ने सिर्फ लूटा, भाजपा ने भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम: सांसद दिनेश शर्मा

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि डबल इंजन की सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी।

नकल में शामिल विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर उनसे करें संवाद: राज्यपाल

लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन में आयोजित एक बैठक में आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा डिजिटल एग्जामिनेशन इकोसिस्टम के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

नौकरी का झांसा देकर ठगी मामले में ईडी ने कई राज्यों में मारे छापे,...

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए 8 जनवरी 2026 को देशभर में 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

आर्मी एयर डिफेंस डे : भारतीय रक्षा तंत्र की अभेद्य ढाल, जिसके सामने हर...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 10 जनवरी एक ऐसा दिन है, जब भारत अपने उन योद्धाओं को सलाम करता है, जो पलक झपकते ही दुश्मन के हवाई मंसूबों को राख में बदलने की शक्ति रखते हैं। आइए जानते हैं कैसे एक 'एंटी-एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर' से शुरू हुआ सफर आज 'आकाशतीर' जैसी डिजिटल शक्ति तक जा पहुंचा है।

दिल्ली : ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने एक बड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक निजी बैंक के दो कर्मचारियों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

परीक्षा पे चर्चाः अब तक 4 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक व्यक्तियों की संख्या चार करोड़ के पार पहुंच गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार 9 जनवरी तक 4 करोड़ 20 लाख 69,002 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

खरी बात