कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आई-पैक से जुड़ी घटनाओं पर ईडी से मांगी विस्तृत...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पश्चिम बंगाल में 8 जनवरी को हुई घटनाओं के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ये घटनाएं केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा कोलकाता ऑफिस और आई-पैक के को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर एक साथ की गई रेड और सर्च ऑपरेशन से जुड़ी हैं।
ईडी रेड के खिलाफ टीएमसी के प्रदर्शन पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं, सीपी सिंह बोले-...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने साफ शब्दों में कहा है कि ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है और वह कानून के तहत अपना काम कर रही है, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
आने वाले समय में भारत का डाक विभाग विश्व में पहले नंबर पर आएगा:...
गुना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाकिया अब सिर्फ डाक लेकर नहीं आता, बल्कि बैंक भी लेकर आता है। आने वाले समय में भारत का डाक विभाग विश्व में पहले नंबर पर होगा।
राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन, बोले ईवी वाहनों...
लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र में अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है, इसी दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।
गुजरात : ‘वस्त्र प्रसाद’ की पहल से सोमनाथ की अनेक स्थानीय महिलाएं बनीं ‘लखपति...
गांधीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में जीव मात्र का कल्याण हो रहा है। सोमनाथ दादा के दिव्य आशीष से सोमनाथ की स्थानीय महिलाएं रोजगार प्राप्त कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सोमनाथ महादेव मंदिर में अमानती घर (क्लॉक रूम) से लेकर आकाश में लहराती ध्वजा तक और बिल्व वन से लेकर वस्तु प्रसाद तक, सभी कार्यों के संचालन में मंदिर ट्रस्ट द्वारा केवल स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
असम वोटर लिस्ट विवाद: भाजपा ने अखिल गोगोई पर ‘मनगढ़ंत कहानियां’ गढ़ने का आरोप...
गुवाहाटी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। असम में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान विपक्ष द्वारा वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों के बीच, भाजपा ने शुक्रवार को राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई पर पलटवार करते हुए उन पर मनगढ़ंत कहानियों से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
कोलकाता में ईडी की छापेमारी पर संदीप दीक्षित बोले- भाजपा राजनीतिक द्वेष में हर...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर काम राजनीतिक द्वेष में करती है। ईडी को छापे के लिए सिर्फ भाजपा के विरोधी नेता और दल मिलते हैं।
जम्मू-कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक ने प्रशासन पर लगाया आरोप, कहा- मुझे घर में किया...
श्रीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कथित नजरबंदी के कारण जामिया मस्जिद में नमाज-ए-जुमा अदा नहीं कर पाए। इसे लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है।
लैंड फॉर जॉब मामले में अजय आलोक बोले, तिहाड़ होगा लालू परिवार का अगला...
पटना/नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएएनएस)। 'लैंड फॉर जॉब' मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय होने के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। सत्तापक्ष के मंत्रियों से लेकर भाजपा नेताओं तक ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का स्वाभाविक कदम बताया है।
कड़ाके की ठंड में कैसे रहें फिट और फाइन, आयुष मंत्रालय ने दिए टिप्स
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कड़ाके की ठंड में शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चुनौती भरा होता है। शीतलहर, कोहरा और गलन की वजह से कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस मौसम में सेहत अच्छी रखने के लिए आसान सुझाव दिए हैं।

