नोएडा: पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई भारी नकदी बरामद करने के साथ-साथ उसके बैंक खाते में जमा रकम को भी फ्रीज कराया है।
राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष से हटाने की मांग, रामभद्राचार्य के बयान पर वी....
विजयवाड़ा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वी. गुरुनादम ने जगतगुरु रामभद्राचार्य के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने की मांग की।
टीएमसी सांसदों ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ दिल्ली में किया प्रदर्शन, पुलिस ने...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने कोलकाता में आई-पैक पर ईडी के छापों के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ'ब्रायन, कीर्ति आजाद और महुआ मोइत्रा समेत 8 सांसदों को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली विधानसभा परिसर में ‘आप’ का प्रदर्शन, कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा परिसर में आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा पर फर्जी और भ्रामक वीडियो फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
खराब मौसम से एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, दो फ्लाइट डायवर्ट
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपने तय गंतव्य पर उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मानकों के तहत उनके मार्ग में बदलाव किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
दिल्ली: मालिक से 3.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला युवक शिमला से गिरफ्तार
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका में थाना द्वारका साउथ पुलिस ने मालिक से 3.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से नेट बैंकिंग का दुरुपयोग कर यह रकम मालिक के बैंक खाते से निकाली थी।
आई-पैक छापेमारी मामला: हाईकोर्ट पहुंची ईडी, सीएम ममता पर जांच बाधित करने का लगाया...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर गुरुवार को हुई छापेमारी के बाद ईडी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का रुख किया। ईडी ने अदालत का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि उसकी जांच में जानबूझकर रुकावट पैदा की गई ताकि काम प्रभावित हो।
चुनाव आयोग का अंतरराष्ट्रीय संवाद: कोस्टा रिका के राजदूत से मिले ज्ञानेश कुमार
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और इंटरनेशनल आईडीईए के चेयरपर्सन ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को कोस्टा रिका के भारत में राजदूत नेस्तोर गैब्रियल बाल्टोडानो वर्गास से नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में मुलाकात की। भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़े सुरक्षा इंतजाम, मंदिर...
सोमनाथ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर के दौरे से पहले तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक गौरव की अक्षुण्ण विरासत सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार साल होने पर 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
तेलंगाना में ट्रक और सीमेंट टैंकर की टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
हैदराबाद, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में शुक्रवार सुबह ट्रक और सीमेंट टैंकर में टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

