तमिलनाडु में फिर बढ़ी सियासी हलचल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने की पलानीस्वामी...

चेन्नई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने शुक्रवार सुबह चेन्नई के ग्रीनवेज रोड स्थित अपने आवास पर एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से मुलाकात की।

लैंड फॉर जॉब केस: लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर आरोप तय, 52 आरोपी बरी

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में 5 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब 41 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी।

भाजपा का एआईएमआईएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है और उस पर सत्ता के लिए अपनी मूल विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल: गंगासागर मेले में भीषण आग लगने से कई अस्थायी टेंट जलकर राख,...

गंगासागर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के गंगासागर में आयोजित भव्य मेले में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिससे कई अस्थायी टेंट जलकर राख हो गए। आग लगने के कारण गंगासागर मेले में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल स्थल पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भारत विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर अग्रसर: मनीषा कायंदे

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में भारत की जीडीपी वृद्धि और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कर्नाटक: तुमकुरु में क्रूजर गाड़ी और ट्रक में टक्कर, चार की मौत, सात घायल

बेंगलुरु, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में वसंतनरसपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास कोरा इलाके में शुक्रवार सुबह क्रूजर गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर वन तुलसी : सेवन से दूर होगी सांस की समस्या, मिलेगी...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र पौधा माना जाता है, जो न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी एक खजाना है। घर के आंगन या बाग-बगीचों में लगी तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के एक किस्म का नाम वन तुलसी है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात: माइनस 6 डिग्री पर लुढ़का पारा, कश्मीर...

श्रीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जस्टिस एमएस सौनक बने झारखंड हाईकोर्ट के 18वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

रांची, 9 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रांची के लोकभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 18वें चीफ जस्टिस बन गए।

पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

खरी बात