विधानसभा में रहने के लायक नहीं हैं आतिशी, रद्द होनी चाहिए सदस्यता : ...

चंडीगढ़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब बीजेपी नेता फतेह जंग बाजवा ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी पर पलटवार किया और कहा कि वह दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं और वह विधानसभा में दिल्ली सीएम के सामने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं?

भगवान शिव के इस मंदिर में विशेष अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है पोंगल,...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत में मकर संक्रांति तो दक्षिण भारत में पोंगल मनाया जाता है, जिसमें सूर्य की उपासना कर चावल का भोग लगाया जाता है।

लोन फ्रॉड: ईडी ने बैंक ऑफ इंडिया को जब्त की गई 1.44 करोड़ रुपए...

शिमला, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला कार्यालय ने एक निजी कंपनी से जुड़े ऋण धोखाधड़ी मामले में बैंक ऑफ इंडिया को 1.44 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियां वापस कर दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर: आईटीसी घोटाले में ईडी की कार्रवाई, राजस्थान में 3.30 करोड़ रुपए की औद्योगिक...

ईटानगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ईटानगर सब-जोनल ऑफिस ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े बड़े कथित घोटाले की जांच के तहत अहम कार्रवाई की। एजेंसी ने राजस्थान के खैरथल-तिजारा स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद लगभग 1,195 वर्ग गज की अचल औद्योगिक संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3.30 करोड़ रुपए बताई गई है।

बिहार: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हुई बैठक, विभिन्न विभाग निकालेगी झांकियां

भागलपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कर्नाटक कैबिनेट का फैसला: वीबी जी राम जी योजना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा...

बेंगलुरु, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को वापस लिए जाने के मुद्दे पर चर्चा की और नई शुरू की गई विकसित भारत–जी राम जी योजना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य के पर्यटन, कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने दी।

दिल्ली कोर्ट में राजा भैया केस की सुनवाई टली, पत्नी भानवी सिंह ने जान...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह द्वारा दर्ज घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश पर बहस टाल दी और अगली सुनवाई 19 जनवरी तय की।

दिल्ली: सीबीआई ने राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों समेत चार को रिश्वत लेते रंगे...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सीबीआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसने राजस्व विभाग के अधिकारियों, एक सब-रजिस्ट्रार और एक रीडर और दो निजी व्यक्तियों को एक शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

तुर्कमान गेट विवाद पर यासूब अब्बास की प्रतिक्रिया, मस्जिदों को निशाना बनाने का आरोप

लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यासूब अब्बास ने दिल्‍ली में तुर्कमान गेट विवाद को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक स्थल लोगों के लिए मन की शांति और आस्था का केंद्र हैं, लेकिन जिस तरह से मस्जिद की दीवार गिराई गई और भविष्य में मस्जिद को ध्वस्त करने की योजना की बातें सामने आ रही हैं, वह पूरी तरह गलत है।

सीबीआई ने सिम कार्डों की अवैध बिक्री के आरोप में टीएसपी के सेल्स मैनेजर...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन चक्र-वी के तहत संगठित साइबर अपराध के तकनीकी आधार को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीबीआई ने एक मामले में एक दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

खरी बात