कांग्रेस ने ‘मनरेगा’ बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की कार्य योजना जारी की
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को बचाने के लिए 'मनरेगा बचाओ संग्राम' आंदोलन की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया है।
भारत-वीमर प्रारूप बैठक में बोले जयशंकर, यूरोप के साथ भारत का लगातार बढ़ रहा...
पेरिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत-वीमर प्रारूप बैठक के बाद पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।
लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया: अजय राय
गोरखपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया गया।
मैं अपनी जान जोखिम में डालकर जांच में सहयोग कर रही हूं, अफवाह न...
देहरादून, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में रैली और प्रदर्शन कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग हो रही है। इस बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में चर्चित रहीं उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हुई हैं।
केंद्र सरकार ने गुजरात की सड़क परियोजनाओं के लिए 1,078 करोड़ रुपये मंजूर किए
गांधीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र ने गुजरात भर में कई प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) से 1,078.13 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
जेएनयू परिसर में आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में भड़काऊ बयान देने पर धारा 352 और सार्वजनिक शांति भंग करने पर धारा 353 लगाई है। बता दें कि आरोपियों ने देशद्रोही शरजील इमाम और दंगाई उमर खालिद को जमानत नहीं मिलने पर आपत्तिजनक नारे लगाए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
भारत तोड़ने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: पूनम महाजन
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता पूनम महाजन ने जेएनयू परिसर में लगाए गए विवादित नारे पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जिन छात्रों की ओर से इस तरह के विवादित नारे लगाए गए, मैं मांग करती हूं कि ऐसे छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
असम के मुख्यमंत्री ने 272 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया
गुवाहाटी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। असम के धकुआखाना क्षेत्र में बाढ़ और कटाव की समस्या पर नियंत्रण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को लखीमपुर जिले के दौरे के दौरान 272.21 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मुंबई की सेवा करने वाला ही बनेगा मेयर: क्लाईड क्रास्टो
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव में मेयर पद को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक ओर जहां कुछ दलों से मुस्लिम मेयर बनने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मराठी समाज से आने वाले मेयर के दावे भी सामने आ रहे हैं। इन सभी दावों के बीच एनसीपी (एसपी) नेता क्लाईड क्रास्टो ने कहा कि मुंबई का मेयर वही बनेगा जो वास्तव में शहर की सेवा करना चाहता हो।
अरुणाचल प्रदेश: राज्यपाल ने अवैध प्रवासी बस्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का किया आह्वान
इटानगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को अवैध अप्रवासियों द्वारा अनधिकृत बस्तियों के निर्माण को रोकने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सिफारिश की। उन्होंने यह सिफारिश प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग के साथ बैठक के दौरान की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

