मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम...

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया था कि अस्पताल परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संगीत सोम के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक संदेश के जरिए दी गई है। यह धमकी भरा मैसेज बंगला भाषा में भेजा गया है।

बीएमसी चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) ने की 40 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अहम चुनावों से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सोमवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत और सुषमा अंधारे जैसे सीनियर नेता शामिल हैं।

बैंक ऑफ अमेरिका ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 2025-26 में 7.6...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मजबूत नीतिगत सुधारों और उपभोग के चलते भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले बैंक ने यह अनुमान 7 प्रतिशत लगाया था।

तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हुआ सबसे बड़ा स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को तटरक्षक बल के बेड़े में स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को शामिल किया। समुद्र प्रताप को विशेष रूप से प्रदूषण कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी भूमिका यहीं तक सीमित नहीं है। यह सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी उतना ही सक्षम है, तटीय गश्त में भी उतना ही प्रभावी है, और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

दिल्ली दंगा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जबकि 5 अन्य आरोपियों को 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं।

जदयू नेता राजीव रंजन का राजद पर निशाना, भ्रष्टाचार से दागदार लोग आज दे...

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना में सोमवार को कई अहम राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सीएम स्टालिन दोपहर 3 बजे से 10 लाख विद्यार्थियों को बांटेंगे लैपटॉप

चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार को सरकार के महत्वाकांक्षी लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण के तहत, राज्य भर के कॉलेज विद्यार्थियों को 10 लाख लैपटॉप बांटे जाएंगे, जो उच्च शिक्षा में डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस जमीनी तैयारी में, दिग्विजय की मौजूदगी में बनी ग्राम समिति

भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर पुनर्गठित करने की कवायद तेज कर दी गई है। पार्टी ने वार्ड स्तर और ग्राम स्तर पर समितियां गठित करने का कार्यक्रम बनाया है। इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में ग्राम समिति का गठन किया गया।

द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2025 में 82 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, ‘नो प्लेस...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। द्वारका जिला पुलिस की पीओ/जेल बेल सेल ने 2025 में लगातार और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की ओर से सोमवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई।

खरी बात