राजस्थान: सीकर में विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का...
सीकर, 4 जून (आईएएनएस)। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मानाया जाएगा। इससे एक दिन पहले सीकर में जिला कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने 'रन फॉर एनवायरनमेंट' को हरी झंडी दिखाई।
12वीं के बाद कोई छात्र न छूटे, उच्च शिक्षा में दाखिला के लिए तमिलनाडु...
चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में उच्च शिक्षा में दाखिलों को लेकर स्कूली शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे 5 जून तक जिला-स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करें और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें कि कक्षा 12 का हर योग्य छात्र किसी उच्च शिक्षा या तकनीकी संस्थान में दाखिला पा सके।
पंचकुला: क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें...
पंचकुला, 4 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकुला स्थित पॉश सेक्टर-5 में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब बुड़ेगा क्लब के संचालक रतन लुबाना पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में रतन लुबाना को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से आए एक कथित ऑडियो संदेश ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। बढ़ती उम्र के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं, लेकिन योग के नियमित अभ्यास से इनसे काफी हद तक पार पाया जा सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने वृद्धावस्था में स्वस्थ जीवन के लिए सर्वांगासन यानी शोल्डर स्टैंड को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है।
कर्नाटक: पूर्व विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवर के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण मामले में एफआईआर...
कलबुर्गी, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के कलबुर्गी के स्टेशन बाजार पुलिस थाने में पूर्व विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवर के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
देहरादून में मुठभेड़, राजस्थान के दो अपराधी गिरफ्तार
देहरादून, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
गाय को माता मानने का सम्मान, बड़े जानवरों की कुर्बानी से परहेज पर विचार:...
हैदराबाद, 4 जून (आईएएनएस)। तहरीक मुस्लिम शबान के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे मौलानाओं पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और बकरीद के मौके पर बड़े जानवरों की कुर्बानी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि इस वर्ष मुसलमान बड़े जानवरों की कुर्बानी से परहेज करें और इस संबंध में विभिन्न मुस्लिम संगठनों, उलेमा और समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ चर्चा की जाएगी।
‘अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे, लेकिन संभव नहीं’, ईडी के...
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है।
अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन आज, वर्चुअली शामिल होंगे पीएम...
अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप गुरुवार से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी।
स्पेस से वापसी के बाद क्यों जरूरी है रिहैबिलिटेशन? एस्ट्रोनॉट्स के लिए चुनौती से...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। स्पेस की यात्रा जितनी रोमांचक होती है, पृथ्वी पर लौटने के बाद शरीर को सामान्य स्थिति में लाना उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। लंबे समय तक कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण यानी माइक्रोग्रैविटी में रहने के कारण एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में कई बदलाव आ जाते हैं। यही वजह है कि स्पेस मिशन से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स के लिए रिहैबिलेशन (पुनर्वास) बेहद जरूरी माना जाता है।

