निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले आए सामने, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को...

कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों की पहचान होने के बाद राज्य को पूर्ण सहायता देने का आश्वासन दिया है। केंद्र ने राज्य को अपने सभी दिशानिर्देश भेज दिए हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया का समन्वय हो सके।

मणिशंकर अय्यर को हिंदू और हिंदुत्व की समझ नहीं: बाबूलाल मरांडी

रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हों या फिर मणिशंकर अय्यर, इन्हें न तो हिंदू समझ आता है और न ही यह हिंदुत्व को समझ सकते हैं।

लक्षद्वीप ने मत्स्य पालन उद्यमिता और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप...

कोच्चि, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी विशाल ब्लू इकोनॉमी की क्षमता को अनलॉक करने के लिए एक बड़े कदम के तहत लक्षद्वीप प्रशासन मत्स्य पालन और समुद्री खेती के सेक्टर में एंटरप्रेन्योरशिप, टेक्नोलॉजिकल तरक्की और बड़े पैमाने पर निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से एक व्यापक रोडमैप तैयार कर रहा है।

करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ,...

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया और वे काफी परेशान भी दिखे।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली में सोमवार को अपनी जिम्मेदारी संभाली। अमेरिकी राजदूत के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर अमेरिकी राजदूत नई दिल्ली अमेरिकी दूतावास में अपने पहले दिन को लेकर गोर ने अपना अनुभव साझा किया और स्वागत के लिए धन्यवाद किया।

किरीट सोमैया का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोले- ‘वोट जिहाद’ की राजनीति कर रही...

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए 'वोट जिहाद' की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना मुस्लिम समुदाय के वोट हासिल करने के लिए भगवान श्रीराम का अपमान कर रही है।

कांग्रेस का इतिहास हिन्दू धर्म का विरोध करना: शांभवी चौधरी

समस्तीपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। लोजपा (रामविलास) से सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, जिसमें उसके नेता आए दिन हिंदू और हिंदुत्व को निशाना बनाते हैं।

पप्पू यादव ने पूछा सवाल, चुनाव के वक्त ही ईडी-सीबीआई क्यों होती है एक्टिव

पूर्णिया, 12 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में आईपैक पर हुई ईडी की रेड को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर कुछ गलत था तो ईडी ने पहले क्यों रेड नहीं की? भाजपा के इशारे पर काम करने वाली ईडी को चुनाव के वक्त ही रेड करने का ख्याल क्यों आया?

कांग्रेस के दही चूड़ा भोज में विधायक रहे नदारद, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बोले-...

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा दही चूड़ा भोज के आयोजन की परिपाटी रही है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम द्वारा भी प्रदेश कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।

बिहार में अब ‘डबल लेन’ की होंगी ग्रामीण सड़कें: अशोक चौधरी

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की एनडीए सरकार सड़कों को लेकर लगातार सजग रही है। इस बीच सरकार ने बिहार की ग्रामीण सड़कों को और बेहतर बनाने के लिए इन्हें डबल लेन में करने का निर्णय लिया है।

खरी बात