दिल्ली के वसंत विहार में हुई लूट की वारदात का खुलासा, दो शातिर लुटेरे...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वसंत विहार थाना स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर और आदतन अपराधियों, मोहम्मद नदीम और रविंदर, को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले से ही चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 13 आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।
झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत
गढ़वा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव में घटी, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप, न्यूनतम पारा 3–4 डिग्री तक लुढ़का, एक्यूआई अब भी...
नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
भारत दौरे पर जर्मन चांसलर मर्ज, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को गुजरात पहुंचे।
अहमदाबाद: इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल की तैयारी पूरी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
अहमदाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं, जिसका उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
भारत-अमेरिका के बीच मौजूदा दौर अस्थायी, दीर्घकालिक हितों से जुड़े हैं दोनों देशों के...
वाशिंगटन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के रिश्ते इस समय एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। व्यापार बातचीत, शुल्क (टैरिफ) को लेकर मतभेद और कुछ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अलग-अलग सोच के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बना है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने साफ कहा कि यह स्थिति अस्थायी हो सकती है और भारत अमेरिका के साथ साझेदारी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
13 जनवरी का पंचांग : माघ कृष्ण की दशमी तिथि, नोट कर लें शुभ...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का अत्यंत महत्व है। पांच अंगों- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर ही विवाह, पूजन, व्रत, मुहूर्त आदि कार्य निर्धारित होते हैं। पंचांग देखकर किया गया कार्य सफलता और फलदायी बनता है, जबकि बिना देखे किया कार्य फलहीन हो सकता है।
करूर भगदड़: टीवीके प्रमुख विजय से पूछताछ करेगी सीबीआई
चेन्नई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली में हुई जानलेवा भगदड़ के सिलसिले में तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के नेता विजय को सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए पेश होना है।
इटावा: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार, मोबाइल फोन, कार...
इटावा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में पकड़ लिया गया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।

