ओडिशा: हवा में इंजन बंद होने के बाद राउरकेला में विमान की क्रैश लैंडिंग,...
राउरकेला, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में शनिवार को राउरकेला एयरस्ट्रिप से लगभग 10 किमी दूर एक खेत में एक छोटे विमान की इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग हुई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। बताया गया है कि यह 9-सीटर छोटा विमान था।, जिनमें
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज द्वारा तैयार पहली जिला मानव...
सोनीपत, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की पहली जिला मानव विकास रिपोर्ट (एचडीआर) जारी की। यह रिपोर्ट सोनीपत मानव विकास रिपोर्ट 2026 के नाम से प्रकाशित की गई है।
केरल भाजपा ने सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में सीपीआई (एम)-कांग्रेस गठजोड़ पर लगाया आरोप
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को आरोप लगाया कि सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले के पीछे सीपीआई (एम) कांग्रेस का 'निजी स्वार्थों वाला गठजोड़' था।
कांग्रेस नेता ‘जी राम जी’ का फुल फॉर्म देखें, धार्मिक रंग मत दें: दिलीप...
पूर्णिया, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर 'जी राम जी' योजना पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत गरीबों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। मनरेगा में कई तरह की खामियां थीं, जिसे दूर किया गया है।
सरकारी राशि के खर्च पर श्वेत पत्र जारी करे बिहार सरकार: राजद
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर सरकारी राशि के लूटने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिजूलखर्ची की जा रही है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि फिजूलखर्ची के कारण ही बिहार पर तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है।
‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना: 15 दिनों में नहीं मिला काम तो मिलेगा बेरोजगारी...
सहरसा, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने सहरसा में 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
मध्य प्रदेश : इंदौर जल त्रासदी और मनरेगा में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने...
भोपाल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। भोपाल स्थित राज्य कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और राज्य प्रवक्ता राहुल राज ने मीडिया को संबोधित किया।
केरल : सीएम विजयन ने ‘मलयालम भाषा विधेयक 2025’ का बचाव किया, कहा- अल्पसंख्यक...
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने 'मलयालम भाषा विधेयक, 2025' को लेकर उठ रही आशंकाओं पर शनिवार को स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि यह विधेयक समावेशी और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है।
ओवैसी के बयान पर बोलीं शायना एनसी, ‘प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है’
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें ओवैसी ने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की प्रधानमंत्री बनेगी। उनके इस बयान पर शायना एनसी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है।
आर्मी डे परेड से पहले सेना की बड़ी उपलब्धि, लद्दाख में ग्रीन हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड...
लद्दाख, 10 जनवरी (आईएएनएस)। देश में सेना दिवस परेड की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। परेड में अब सिर्फ 5 दिन शेष हैं। इससे पहले भारतीय सेना ने लद्दाख के चुशुल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां दुनिया की सबसे ऊंचाई पर ग्रीन हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड परियोजना स्थापित की गई है।

